न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थम नहीं रही कोलम्बो में बारिश, एशिया कप 2023 के मैचों में हो सकता है बदलाव

रीलंका की राजधानी कोलंबो में हो रही लगातार बारिश से बाढ़ जैसे स्थितियां बन गईं हैं। चार दिन से हो रही बारिश के कारण रविवार को कोलंबो के कई इलाके जलमग्न हो गए। वहां शनिवार से सुपर-4 के मैच होने हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 12:14:14

थम नहीं रही कोलम्बो में बारिश, एशिया कप 2023 के मैचों में हो सकता है बदलाव

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हो रही लगातार बारिश से बाढ़ जैसे स्थितियां बन गईं हैं। चार दिन से हो रही बारिश के कारण रविवार को कोलंबो के कई इलाके जलमग्न हो गए। वहां शनिवार से सुपर-4 के मैच होने हैं। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) सुपर-4 के कार्यक्रम में बदलाव के बारे में सोच रहा है। कोलंबो में इस वक्त बाढ़ जैसे हालात हैं, जिसे देखते हुए श्रीलंका के कैंडी या दाम्बुला शहर में मैच कराए जा सकते हैं। कोलंबो में फाइनल और सुपर-4 स्टेज के 5 मैच होने हैं।
एशिया कप में सुपर-4 स्टेज 6 सितंबर से शुरू होगा। पहला मुकाबला पाकिस्तान के लाहौर में खेला जाएगा, वहीं बाकी मुकाबले कोलंबो में होंगे।

कोलंबो में लगातार बारिश हो रही

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के सूत्रों के अनुसार, कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। शहर में बाढ़ जैसे हालात हो रहे हैं और अगले कुछ दिन भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। जिसे देखते हुए कोलंबो में होने वाले सुपर-4 स्टेज के मैच कहीं और कराए जा सकते हैं।

कोलंबो में सुपर-4 स्टेज का पहला मैच 9 सितंबर को होगा, शहर में इसके बाद 15 सितंबर तक 4 और मैच होंगे। 17 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मुकाबला भी कोलंबो में ही होने वाला है।

एसीसी लेगा अंतिम निर्णय

एसीसी के सूत्र ने कहा कि हम सभी बातों पर विचार कर रहे हैं। अगर स्थितियों में सुधार नहीं हुआ तो मैच को कोलंबो से कहीं और स्थानांतरित किया जा सकता है। दांबुला को श्रीलंका के ऐसे शहर की तरह जाना जाता है, जहां पर बारिश कम होती है। मालूम हो कि पहले एसीसी अधिकतर मैच दांबुला में ही कराना चाहता था, लेकिन भारतीय टीम वहां नहीं खेलना चाहती थी, इसलिए भारत के लीग मैच पल्लेकेले स्टेडियम में कराए गए।

सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान मैच भी होने की उम्मीद

भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला बारिश के कारण कैंडी में बेनतीजा रहा था। दोनों टीमें अब सुपर-4 स्टेज में एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं। पाकिस्तान ने 3 पॉइंट के साथ सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है। टीम इंडिया अगर नेपाल के खिलाफ मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो टीम सुपर-4 में क्वालिफाई कर जाएगी। दोनों के बीच मैच अगर बारिश के कारण बेनतीजा रहा तो भी भारत 2 पॉइंट्स के साथ सुपर-4 में क्वालिफाई कर जाएगा, क्योंकि नेपाल इस वक्त जीरो पॉइंट के साथ ग्रुप-ए में आखिरी नंबर पर है।

तय शेड्यूल के अनुसार क्वालिफाई करने पर भारत का सुपर-4 में पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही होगा। ये मुकाबला फिलहाल 10 सितंबर को कोलंबो के मैदान पर कराया जाना है। सुपर-4 में भारतीय टीम के बाकी 2 मैच 12 और 15 सितंबर को होने हैं, लेकिन ये मुकाबले किन टीमों से होंगे, ये ग्रुप-बी के सभी मैच खत्म होने के बाद ही कन्फर्म हो पाएगा।

पीसीबी से उठाए सवाल

उधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने भी एशिया कप के कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। पिछले साल रमीज राजा को पीसीबी अध्यक्ष के रूप में बर्खास्त किए जाने के बाद अंतरिम तौर पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाले सेठी ने एसीसी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश से रद होना निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि वर्षा ने क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले में व्यवधान डाला। यही भविष्यवाणी भी की गई थी।

पाकिस्तान ने दिया था यूएई में कराने का सुझाव

पीसीबी अध्यक्ष के रूप में मैंने एसीसी से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेलने का आग्रह किया था, लेकिन श्रीलंका में आयोजन के लिए बेकार के तर्क दिए गए। उन्होंने कहा कि दुबई में बेहद गर्मी होगी लेकिन पिछली बार सितंबर 2022 में जब एशिया कप वहां खेला गया तब भी उतनी ही गर्मी थी। जब अप्रैल 2014 और सितंबर 2020 में आईपीएल वहां खेला गया तब भी वैसा ही मौसम था।

मालूम हो कि भारतीय टीम के पाकिस्तान में खेलने से इनकार करने के बाद एशिया कप हाइब्रिड माडल में खेला जा रहा है। पाकिस्तान में चार मैच खेले जा रहे हैं जबकि बाकी मैच पीसीबी की मेजबानी में ही श्रीलंका में हो रहे हैं। पिछले साल एशिया कप का आयोजन यूएई में लगभग इसी समय किया गया था लेकिन तब यह टी-20 प्रारूप में खेला गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी