न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 साल बाद रेलवे ने बढ़ाई दुर्घटना मुआवजा राशि, मरने वालों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपए

रेलवे ने मुआवजे की राशि में इजाफा किया है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन हादसों में किसी की मौत या घायल होने पर मिलने वाली राशि को 10 गुना बढ़ा दिया है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले राहत राशि में आखिरी बार 2012 और 2013 में बदलाव किया गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 4:49:01

10 साल बाद रेलवे ने बढ़ाई दुर्घटना मुआवजा राशि, मरने वालों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख रुपए

नई दिल्ली। देश में जब भी कोई रेल हादसा होता है तो पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे पर एक नई बहस शुरू हो जाती है लेकिन अब रेलवे ने इस बहस पर विराम लगा दिया है। रेलवे ने मुआवजे की राशि में इजाफा किया है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन हादसों में किसी की मौत या घायल होने पर मिलने वाली राशि को 10 गुना बढ़ा दिया है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले राहत राशि में आखिरी बार 2012 और 2013 में बदलाव किया गया था।

रेलवे के मुआवजे में 10 गुना बढ़ोतरी

रेलवे द्वारा जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक, "अब ट्रेन दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं में मृत और घायल यात्रियों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राहत राशि में सुधार करने का फैसला लिया गया है." सर्कुलर के मुताबिक, दुर्घटनाओं में मृत यात्रियों के परिजनों को सहायता राशि 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी गई है। गंभीर चोट के लिए सहायता राशि 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर दी गई है।

साथ ही मामूली चोट की स्थिति में सहायता राशि 5 हजार से 50 हजार रुपए की गई है। राहत राशि के अलावा यात्रियों को दुर्घटना के बाद अस्पताल का खर्चा भी विभाग उठाएगा। अस्पताल में 30 दिन से अधिक भर्ती रहे मरीज कितने गंभीर रूप से घायल हुआ है, उस आधार पर प्रतिदिन 3,000, 1,500 और 750 रुपए का खर्च मिलेगा।

रेलवे बोर्ड ने 18 सितंबर 2023 को एक सर्कुलर जारी करके राहत राशि में वृद्धि की जानकारी दी है। नई राहत राशि इसी तारीख से लागू होगा। इससे पहले 2012-2013 में इस राशि में संशोधन किया गया था।

इन मामलों में नहीं मिलेगी कोई अनुग्रह राशि

सर्कुलर में साफ किया गया है कि अनमैन्ड लेवल क्रॉसिंग पर एक्सीडेंट का शिकार हुए लोगों, बिना अनुमति प्रवेश करने वालों और ट्रेन के ऊपर लगे तारों को छूने से मरने वाले लोगों को कोई अनुग्रह राशि नहीं दी जाएगी।

रेलवे क्रॉसिंग पर हुई दुर्घटना के लिए भी मिलेगी राहत राशि

सर्कुलर के मुताबिक, सड़क से चलने वाले वे लोग जो रेलवे की गलती की वजह से मैन्ड रेलवे क्रॉसिंग गेट एक्सीडेंट का शिकार हुए हैं, वे भी राहत राशि पाने के लिए मान्य होंगे। ट्रेन दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों के परिजन और मैन्ड लेवल क्रॉसिंग में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब पांच लाख रुपए मिलेंगे, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपए मिलेंगे। मामूली चोट लगने पर लोगों को 50 हजार रुपए मिलेंगे। इसके पहले तक यह राशि 50 हजार, 25 हजार और 5 हजार थी।

आतंकी हमले जैसे घटनाओं में मरने वालों के आश्रितों को मिलेंगे 1.5 लाख रुपए

सर्कुलर में ये भी लिखा है कि आतंकी हमला, हिंसक हमला या चोरी जैसी कोई अप्रिया घटना होने पर मृतक, गंभीर रूप से घायल और मामूली रूप से घायलों के आश्रितों को 1.5 लाख, 50 हजार और 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले तक ये राशि 50 हजार, 25 हजार और 5 हजार रुपए थी।

30 दिन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती रहे तो रोजाना 3 हजार रुपए मिलेंगे

सर्कुलर के मुताबिक, ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 30 दिन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती रहने पर हर 10 दिन की अवधि पूरी होने पर या डिस्चार्ज की तारीख तक हर दिन 3 हजार रुपए दिए जाएंगे। अप्रिय घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर छह महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने पर हर दस दिन में या डिस्चार्ज होने की तारीख तक 1,500 रुपए दिए जाएंगे। इसके बाद अगले पांच महीने तक हर दिन में या डिस्चार्ज होने की तारीख तक रोजाना 750 रुपए दिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी