न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गाँधी ने दी असम सरकार को चुनौती, चाहे जितने केस दर्ज करो, डरेंगे नहीं

मुझे नहीं पता कि हिमंता बिस्वा सरमा को यह धारणा कहां से मिली कि वह पुलिस शिकायतें दर्ज कर मुझे डरा सकते हैं। जितने केस आप कर सकते हैं, दायर करें। मैं भयभीत नहीं हूं। 25 केस और दर्ज करो। मैं भाजपा-आरएसएस से डरता नहीं हूं।'

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 3:15:54

राहुल गाँधी ने दी असम सरकार को चुनौती, चाहे जितने केस दर्ज करो, डरेंगे नहीं

गुवाहाटी। गुवाहाटी पुलिस द्वारा कथित तौर पर भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद, बुधवार को राहुल गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके खिलाफ "जितना संभव हो उतने केस" दर्ज करें, लेकिन वो डरेंगे नहीं। कांग्रेस नेता ने बारपेटा जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सातवें दिन अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जम कर हमला बोला। उन्होंने सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कहा और भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए।

मुझे नहीं पता कि हिमंता बिस्वा सरमा को यह धारणा कहां से मिली कि वह पुलिस शिकायतें दर्ज कर मुझे डरा सकते हैं। जितने केस आप कर सकते हैं, दायर करें। मैं भयभीत नहीं हूं। 25 केस और दर्ज करो। मैं भाजपा-आरएसएस से डरता नहीं हूं।'

गुवाहाटी पुलिस ने मंगलवार को राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

राहुल गांधी ने कहा, भाजपा-आरएसएस का लक्ष्य असमिया इतिहास, संस्कृति और भाषा को मिटाना है। हम उन्हें नागपुर से असम पर शासन करने की अनुमति नहीं देंगे। असम को असम से ही चलाया जाएगा।

कांग्रेस नेता के अनुसार, असम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है और हिमंता बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट सीएम हैं। वह (सरमा) आपसे बात करते समय आपकी जमीन ले लेते हैं। जब आप सुपारी खाते हैं तो वह सुपारी कारोबार पर कब्ज़ा कर लेते हैं। उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भी जमीन ली है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके दिल में काफी नफरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत