न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज भारत की सरजमीं को चूमेंगे 5 राफेल, दिग्विजय का ट्वीट- चौकीदार जी, अब तो कीमत बता दो

आज 5 राफेल फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके भारत की धरती को चूमेंगे। हमारी सरहदों के ये रखवाले अंबाला एयरबेस पर उतरेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 July 2020 09:26:24

आज भारत की सरजमीं को चूमेंगे 5 राफेल, दिग्विजय का ट्वीट- चौकीदार जी, अब तो कीमत बता दो

आज 5 राफेल फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके भारत की धरती को चूमेंगे। हमारी सरहदों के ये रखवाले अंबाला एयरबेस पर उतरेंगे। एटमी हथियार ले जाने की ताकत रखने वाला ये विमान दुनिया में अकेला ऐसा फाइटर एयरक्राफ्ट है, जो 55 हजार फीट की ऊंचाई से भी दुश्मन को तबाह करने की ताकत रखता है। सबसे अहम बात यह है कि ये काबिलियत हमारे पड़ोसियों पाकिस्तान और चीन दोनों की ही सेना के पास नहीं है।

डील में भ्रष्टाचार

राफेल लोकसभा चुनाव 2019 में ये सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से इस विमान की डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था और पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा गया था। अब जब राफेल आ रहा है तो कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कई ट्वीट किए हैं। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर इस डील पर सवाल उठाते हुए राफेल विमान की कीमत पूछी है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा 'आखिर राफेल प्लेन आ गया। 126 राफेल खरीदने का फैसला 2012 में UPA ने किया था, जिसमें से 18 राफेल छोड़कर अन्य सभी को HAL द्वारा भारत में बनाया जाना था। ये भारत के आत्मनिर्भर होने का प्रमाण था, एक राफेल की कीमत 746 करोड़ रुपये तय की गई थी।'

दिग्विजय सिंह ने लिखा 'मोदी सरकार के आने के बाद फ़्रांस के साथ मोदीजी ने बिना रक्षा व वित्त मंत्रालय व कैबिनेट कमेटी की मंज़ूरी के नया समझौता कर लिया और HAL का हक मार कर निजी कंपनी को देने का समझौता कर लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा को अनदेखी कर 126 राफ़ेल खरीदने के बजाय केवल 36 खरीदने का निर्णय ले लिया।'

कांग्रेस नेता ने लिखा 'एक राफेल की क़ीमत कांग्रेस सरकार ने ₹746 करोड़ तय की थी, लेकिन “चौकीदार” महोदय कई बार संसद में और संसद के बाहर भी मांग करने के बावजूद आज तक एक राफ़ेल कितने में ख़रीदा है, बताने से बच रहे हैं। क्यों? क्योंकि चौकीदार जी की चोरी उजागर हो जाएगी!! “चौकीदार” जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें!!'

दिग्विजय सिंह ने लिखा 'राष्ट्रीय सुरक्षा का आंकलन करते हुए रक्षा मंत्रालय ने 126 राफ़ेल खरीदने की सिफारिश की थी, जो UPA ने स्वीकार कर सहमति दी। अब मोदी जी ने 126 के बजाय 36 राफेल खरीदने का फ़ैसला क्यों लिया? यह पूछने पर भी कोई जवाब नहीं। क्या मोदी जी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया?'

कांग्रेस की ओर से सवाल पूछा गया कि यदि हम इन प्रश्नों का उत्तर मागते हैं तो मोदीजी की ट्रोल आर्मी हमें राष्ट्रद्रोही बताते हैं!! क्या प्रजातंत्रीय व्यवस्था में विपक्ष को प्रश्न पूछने का अधिकार नहीं है?

rafale,rafale fighter,digvijay singh,modi government,congress,narendra modi,india,news

ऐसे होगा राफेल का स्वागत

आपको बता दे, राफेल के आज दोपहर तक एयरबेस पहुंचने की संभावना है। 5 विमानाें की बैच में सबसे पहले विमान काे वायुसेना की 17वीं गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर और शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह लैंड करवाएंगे। पीछे-पीछे 4 अन्य राफेल लैंड करेंगे। अगवानी के लिए वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदाैरिया समेत वेस्टर्न एयर कमांड के कई अधिकारी भी अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। इस मौके पर राफेल को लाने वाले पायलटों के परिवार भी मौजूद रहेंगे। लैंडिंग के बाद राफेल काे ‘वॉटर सैल्यूट’ दिया जाएगा। फिर पांचों राफेल एक कतार में खड़े किए जाएंगे। इसके बाद सैन्य सेरेमनी होगी। लैंडिंग के दाैरान एयरफाेर्स स्टेशन के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। 3 किलोमीटर तक ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल पर भी राेक रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
PM मोदी द्वारा मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने पर Parle कंपनी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
PM मोदी द्वारा मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने पर Parle कंपनी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
घर के बड़े बेटे को कभी डेट मत करना! लड़की ने ऐसा क्यों कहा? वायरल वीडियो में जानिए वजह
घर के बड़े बेटे को कभी डेट मत करना! लड़की ने ऐसा क्यों कहा? वायरल वीडियो में जानिए वजह
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
सोशल मीडिया पर छाया नया AI फोटो ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी वायरल तस्वीरें
सोशल मीडिया पर छाया नया AI फोटो ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी वायरल तस्वीरें
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’