न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन कपूर ने ‘सिंघम अगेन’ के सेट से शेयर की BTS तस्वीर, देखें-रणबीर कपूर का शानदार नया हेयरस्टाइल

एक्टर अर्जुन कपूर (38) के फैंस को लंबे समय से उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का इंतजार है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अर्जुन विलेन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 May 2024 7:45:18

2 News : अर्जुन कपूर ने ‘सिंघम अगेन’ के सेट से शेयर की BTS तस्वीर, देखें-रणबीर कपूर का शानदार नया हेयरस्टाइल

एक्टर अर्जुन कपूर (38) के फैंस को लंबे समय से उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का इंतजार है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अर्जुन विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस बीच अर्जुन ने 'सिंघम अगेन' के सेट से एक BTS (बिहाइंड द सीन) तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर में अर्जुन का दमदार लुक नजर आ रहा है। इस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर 'शूट लाइफ' को लेकर अपडेट शेयर की है। अर्जुन ने स्टोरीज सेक्शन में अपनी वैनिटी वैन से एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म में उनका लुक कैसे हो सकता है। अर्जुन ने जो मिरर सेल्फी ली है उसमें वे शर्टलेस नजर आ रहे हैं। तस्वीर में एक परफ्यूम और कॉफी मग की झलक भी दिख रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शूट लाइफ!! #सिंघम अगेन।”

इससे पहले अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया प्रशंसकों के साथ पहला लुक भी शेयर किया था, जिसमें वे खतरनाक दिख रहे थे। पहली तस्वीर में उनके चेहरे पर खून लगा हुआ था और वे एक शरारती मुस्कान बिखेर रहे थे। इसके बाद रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए एक-दूसरे को चुनौती देते हुए नजर आए।

बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और रणवीर भी हैं। ये फिल्म रोहित के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं किश्त है। इस फिल्म में करीना और दीपिका पहली बार साथ काम करेंगी। दीपिका 'लेडी सिंघम' की भूमिका निभा रही हैं। अर्जुन की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो वे लंबे समय से अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

‘एनिमल’ फेम एक्टर रणबीर कपूर कर रहे हैं ‘रामायण’ मूवी के लिए तगड़ी मेहनत

रणबीर कपूर (41) पिछले साल 'एनिमल' फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद से छाए हुए हैं। इन दिनों रणबीर अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर लाइमलाइट में हैं। वे इस माइथोलॉजिकल फिल्म में भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे जिसके लिए वे दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें पहली बार उन्हें राम के अवतार में देखा गया।

इस बीच रणबीर ने अपने लुक में कुछ बदलाव किए हैं। उन्होंने नया हेयर स्टाइल करवाया है जिसमें वे बेहद डैशिंग लग रहे हैं। उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से नया हेयर कट लिया है। आलिम ने आज गुरुवार (9 मई) को ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। ट्रिम्ड बीयर्ड, काला चश्मा और स्पाइक्स वाले नए हेयर कट में रणबीर का लुक जबरदस्त है।

उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट पहनी है और फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 'रामायण' के लिए रणबीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आए दिन उनके फिटनेस ट्रेनर्स वर्कआउट और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फिल्म में साई पल्लवी ‘सीता’ का रोल निभाएंगी। इसके डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष