न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजकुमार को शाहरुख ने दी थी यह सलाह, ‘श्रीकांत’ फेम एक्टर लंच में पारले जी और फ्रूटी से करते थे गुजारा...

अभिनेता राजकुमार राव की इस समय बॉलीवुड में बढ़िया डिमांड है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को उन पर दांव खेलने में कोई गुरेज नहीं है क्योंकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 May 2024 6:48:10

2 News : राजकुमार को शाहरुख ने दी थी यह सलाह, ‘श्रीकांत’ फेम एक्टर लंच में पारले जी और फ्रूटी से करते थे गुजारा...

अभिनेता राजकुमार राव की इस समय बॉलीवुड में बढ़िया डिमांड है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को उन पर दांव खेलने में कोई गुरेज नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि राजकुमार अपनी एक्टिंग से दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने की क्षमता रखते हैं। राजकुमार फिलहाल अपनी आगामी दो फिल्म ‘श्रीकांत’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इन्हीं फिल्मों के प्रमोशन के दौरान राजकुमार ने खुद से जुड़ी कई बातों का खुलासा करने के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान द्वारा मिली सलाह के बारे में भी बताया।

दरअसल राजकुमार ने हाल ही में पत्नी पत्रलेखा के साथ मिलकर एक घर खरीदा है, जो काफी बड़ा और आलिशान है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 44 करोड़ रुपए है। राजकुमार ने बताया कि एक बार शाहरुख सर ने मुझसे कहा था कि बेटा घर तो अपने औकात से थोड़ा ज्यादा का लेना। तुम जब हैसियत से ज्यादा का घर खरीद लेते हो तब उसके लिए उतनी मेहनत भी करते हो।

शाहरुख सर की इस सलाह को मैंने याद रखा हुआ है। उन्होंने मुझे जब यह सलाह दी थी तब उन्होंने मुझे समझाया था कि तुम जब मेहनत करते हो तब भगवान भी तुम्हारी मदद करते हैं। मुझे उनकी यह बात काफी पसंद आई थी। मेरा हमेशा से सपना था कि इस शहर में मेरा भी एक घर हो और वह सपना अब जाकर पूरा हुआ है।

rajkummar rao,actor rajkummar rao,shahrukh khan,actor shahrukh khan,rajkummar shahrukh,srikanth,mr and mrs mahi

राजकुमार के खाते में एक समय बचे थे सिर्फ 18 रुपए

राजकुमार राव ने संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की। राजकुमार ने साल 2010 में दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से करिअर की शुरुआत की थी। राजकुमार को इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों में काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के साथ इंटरव्यू में कहा कि सबसे मुश्किल समय में मुझे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था और कोई काम नहीं मिलता था।

मेरी मां ने मेरा बहुत साथ दिया और जब मेरे पास पैसे खत्म हो जाते, तो वह उसका इंतजाम करके भेजती थीं। मुझे याद है कि एक बार मेरे खाते में सिर्फ 18 रुपए बचे थे और वो भी मुंबई जैसे शहर में। मैं बहुत किफायती तरीके से खर्च करता था। हम तीनों एक ही फ्लैट में रहते थे और मैं दोपहर का खाना छोड़कर दोपहर के खाने में एक पारले जी और फ्रूटी खाता था।

उस समय मेरा दोपहर का खाना 4 रुपए का होता था। तब मेरे FTII बैचमेट अक्सर मेरी मदद के लिए आगे आए। जब मेरे पास सिर्फ 18 रुपए बचे थे, तो मैं सोच रहा था कि मैं क्या करूंगा? मुंबई में हमारी FTII कमेटी है। हमारे कई सीनियर और जूनियर यहीं रहते हैं, जो मदद किया करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष