न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को 99 साल की उम्र में निधन हो गया। हाल में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 5:41:08

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को 99 साल की उम्र में निधन हो गया। हाल में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। इन्फेक्शन के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। यहां 28 दिन रहने के बाद हाल में उन्हें छुट्‌टी मिली थी। प्रिंस फिलिप ने जनवरी में क्वीन के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी है। प्रिंस फिलिप ने 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी। इसके पांच साल बाद वह महारानी बनी थीं। वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे ज्यादा लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी हैं।

प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ के चार बच्चे, आठ पोते-पोतियां और 10 पड़पोते-पोतियां हैं। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘बड़े ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि महामहिम महारानी ने अपने प्यारे पति रॉयल हाईनेस द प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के निधन की घोषणा की है। विंडसर कैसल में आज सुबह उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम सांस ली।’

प्रिंस फिलिप के निधन के बाद ब्रिटेन के झंडे को आधा झुका दिया जाएगा। आने वाले दिनों में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाएंगी। हालांकि एक बार उन्होंने कहा था कि वह अपने अंतिम संस्कार पर बहुत ज्यादा ताम-झाम नहीं चाहते हैं। वह नहीं चाहते थे कि उन्हें वेस्टमिन्सटर हॉल में दफनाया जाए। उन्हें विंडसर कैसल के फ्रॉगमोर गार्डंस में दफनाया जाएगा। यह वही गार्डन है, जहां महारानी को टहलना पसंद था।

प्रिंस फिलिप ने 2017 में अपनी जिम्मेदारियों से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद से वह कभी-कभार ही नजर आते थे। इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन में विंडसर कैसल में महारानी के साथ रह रहे थे।

जून में 100 साल के हो जाते

प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को ग्रीस में हुआ था। इस साल जून में ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग 100 साल के हो जाते। कोरोना महामारी के बीच उनके 100वें जन्मदिन की तैयारियां की जा रही थीं। उनका ऑपरेशन लंदन के सेंट बार्थोलोमेव अस्पताल में हुआ था। यह यूरोप का सबसे बड़ा हृदय रोग अस्पताल है।

प्रिंस फिलिप ब्रिटिश इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक राजा रहे। साथ ही ब्रिटिश राज परिवार के सबसे बुजुर्ग पुरुष सदस्य भी थे। ग्लुक्सबर्ग राजघराने के सदस्य फिलिप का संबंध यूनानी और डैनिश राज परिवारों से था। बचपन के दौरान ही उनके परिवार को देश से निष्कासित कर दिया गया।

फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम से पढ़ाई करने के बाद 18 साल की उम्र में 1939 में ब्रिटिश शाही नौसेना में शमिल हो गए। क्वीन एलिजाबेथ से उनकी पहली मुलाकात 1934 में हुई थी। तब एलिजाबेथ की उम्र 13 साल थी। वे फिलिप की दूर की रिश्तेदार थीं। फिलिप ने दूसरे विश्वयुद्ध में भी हिस्सा लिया था।

युद्ध के बाद मिली एलिजाबेथ से शादी की इजाजत

युद्ध के बाद जॉर्ज-षष्टम ने फिलिप के साथ अपनी बेटी एलिजाबेथ से शादी की इजाजत दे दी। सगाई के ऐलान से पहले ही उन्हें अपनी यूनानी और डैनिश शाही पदवियां छोड़कर ब्रिटिश नागरिक बनना पड़ा। सगाई के 5 महीने बाद उन्होंने 20 नवंबर 1947 को एलिजाबेथ से शादी कर ली। इसके बाद उन्हें ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की उपाधि दी गई।

1952 में एलिजाबेथ के महारानी बनने पर फिलिप ने सेना छोड़ दी। तब वह कमांडर के पद पर थे। राजगद्दी संभालने के बाद क्वीन एलिजाबेथ-II पहली बार 1961 को भारत के दौरे पर आई थीं। उनके साथ प्रिंस फिलिप भी आए थे। यहां जयपुर के राजपरिवार ने उनकी मेजबानी की थी। आखिरी बार यह शाही जोड़ा 2009 में भारत आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती