न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लुधियाना ब्लास्ट में संदिग्ध की पहचान मुश्किल, शरीर के सिर्फ दो हिस्से बचे, टैटू के सहारे हो रही जांच

पंजाब की लुधियाना कोर्ट की दूसरी मंजिल पर बने टॉयलेट में गुरुवार दोपहर हुए धमाके पर अहम जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों को मौके से हाई ग्रेड एक्सप्लोसिव मिला है। वहीं, ब्लास्ट में बम प्लानर के चिथड़े उड़ गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 10:13:15

लुधियाना ब्लास्ट में संदिग्ध की पहचान मुश्किल, शरीर के सिर्फ दो हिस्से बचे, टैटू के सहारे हो रही जांच

पंजाब की लुधियाना कोर्ट की दूसरी मंजिल पर बने टॉयलेट में गुरुवार दोपहर हुए धमाके पर अहम जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों को मौके से हाई ग्रेड एक्सप्लोसिव मिला है। वहीं, ब्लास्ट में बम प्लानर के चिथड़े उड़ गए हैं। उसके मुंह पर मांस नहीं है और शरीर के दो हिस्से बचे हैं। उसके पास से कोई कागज या सबूत नहीं मिला है। उसके शरीर पर खंडे का टैटू बना हुआ है। इसी के सहारे उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जिस युवक का शव मिला है उसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच आंकी जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि फॉरेंसिंक और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड टीम को शुरुआती जांच में पता चला है कि इस धमाके में हाई ग्रेड एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल हुआ है। हाई ग्रेड एक्सप्लोसिव आमतौर पर PETN या RDX होता है। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चला है कि ये PETN है या RDX। मिली जानकारी के अनुसार मौके से मिले बम की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

पहचान के नाम पर सिर्फ एक टैटू मिला

लुधियाना कोर्ट परिसर में गुरुवार को हुए धमाके में एक की मौत हो गई थी। अंदेशा है कि जिस शख्स की मौत हुई है, उसी ने बम धमाका किया होगा। धमाके के बाद मौके पर पहुंची NSG की टीम को टॉयलेट से क्षत-विक्षत हालत में एक शव मिला है, जिसे इस धमाके का जिम्मेदार माना जा रहा है। उस शव को टॉयलेट से निकाल लिया गया है। हालांकि, शव की पहचान के नाम पर हाथ पर एक धार्मिक चिन्ह का एक टैटू मिला है। कुछ मोबाइल के टुकड़े भी मिले हैं, जिसे फॉरेंसिंक लैब भेजा गया है।

दोपहर 12:20 मिनट पर हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां रात 10 बजे तक पहुंची। पहले सुबह पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी थी, मगर जब जांच केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के हवाले की गई तो पुलिस को उनका इंतजार करना पड़ा और वह क्राइम स्पॉट पर जांच नहीं कर पाई। यही कारण है कि बम प्लानर की शिनाख्त में देरी हुई है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, वैसे-वैसे देशविरोधी ताकतें ऐसी घिनौनी हरकतें कर रहीं हैं। पहले बेअदबी की कोशिश की गई, उसमें सफल नहीं हुए तो ब्लास्ट कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक