न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब संकट : प्रियंका गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, अकाली दल अध्यक्ष बादल पर किया पलटवार

पंजाब कांग्रेस में अंतकर्लह जारी है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से चल रहे विवाद के बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 7:19:22

पंजाब संकट : प्रियंका गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, अकाली दल अध्यक्ष बादल पर किया पलटवार

पंजाब कांग्रेस में अंतकर्लह जारी है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से चल रहे विवाद के बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली आए थे लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद आज वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिले। माना जा रहा है कि दोनों के बीच पंजाब संकट पर बातचीत हुई है। सिद्धू से मुलाकात के बाद प्रियंका ने राहुल के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

प्रियंका इसके बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके घर पहुंची हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस का संकट जल्द दूर हो सकता है। इससे पहले राहुल मंगलवार को जब अपने आवास से कार चलाते हुए निकले थे तो मौके पर मौजूद पत्रकारों ने सिद्धू से उनकी मुलाकात की संभावना को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में राहुल ने कहा था कि उनकी और सिद्धू की कोई मुलाकात तय नहीं है।

मैं गाइडेड और अपने लक्ष्य को भेदने वाली मिसाइल : सिद्धू

पंजाब में जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव करीब आ रहे हैं, राजनीति गरमाती जा रही है। सिद्धू और प्रियंका की मुलाकात पर विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सिद्धू को 'मिस गाइडेड मिसाइल' बता दिया। सिद्धू ने भी बादल पर पलटवार किया है। सिद्धू ने कहा कि मैं गाइडेड और अपने लक्ष्य को भेदने वाली मिसाइल हूं। मुझे आपके करप्ट बिजनेस का पता है। मैं उसे तबाह कर दूंगा। जब तक पंजाब के खंडहरों पर बने आपके सुख विलास को पंजाब के गरीबों की सेवा के लिए एक पब्लिक स्कूल और सार्वजनिक अस्पताल में नहीं बदला जाता, मैं नहीं झुकूंगा।

‘सिद्धू पहले मोदी को खुश करते थे और अब सोनिया को’

इससे पहले सुखबीर सिंह बादल ने सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा था कि वे एक मिस-गाइडेड मिसाइल हैं, जो किसी के कंट्रोल में नहीं हैं। वो ऐसी मिसाइल हैं, जो किसी भी दिशा में, यहां तक कि खुद को भी हिट कर सकते हैं। आज पंजाब को ऐसे इंसान की जरूरत नहीं है, जो हर मुद्दे पर केवल एक्टिंग करता हो, बल्कि उसकी जरूरत है, जो राज्य के विकास के बारे में सोचे। पिछले 25 सालों में सिद्धू किसी के प्रति वफादार नहीं रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया, बीजेपी छोड़ दी और अपने नेताओं की आलोचना करने के लिए केवल कांग्रेस का रुख किया। इससे पहले वह कुछ बयानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करते थे और अब वे सोनिया गांधी के लिए उसी लहजे का प्रयोग करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल