न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Punjab: भगवंत मान ने छुए अरविंद केजरीवाल के पैर, 16 मार्च को भगत सिंह के गांव में लेंगे CM पद की शपथ

आम आदमी पार्टी पंजाब में रिकॉर्ड 92 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। 1970 के बाद यह पहला मौका है जब कोई बाहरी पार्टी यहां सरकार बनाएगी। आप के सीएम फेस भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। सीएम शपथ कार्यक्रम के लिए पार्टी ने खास तैयारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Mar 2022 8:03:18

 Punjab: भगवंत मान ने छुए अरविंद केजरीवाल के पैर, 16 मार्च को भगत सिंह के गांव में लेंगे CM पद की शपथ

आम आदमी पार्टी पंजाब में रिकॉर्ड 92 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। 1970 के बाद यह पहला मौका है जब कोई बाहरी पार्टी यहां सरकार बनाएगी। आप के सीएम फेस भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। सीएम शपथ कार्यक्रम के लिए पार्टी ने खास तैयारी की है। भगवंत मान ने शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आमंत्रित किया है। जानकारी के मुताबिक मान दिल्ली के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे। वहीं केजरीवाल ने भगवंत मान की जीत पर कहा कि मेरा छोटा भाई शपथ लेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शपथ कार्यक्रम के लिए शहीदे आजम भगत सिंह के गांव धरती खटकड़ कलां को खास तौर सजाया जा रहा है।

पंजाब में बहुमत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में उत्साह से भरी हुई है। मतगणना के अगले दिन मान ने पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब आने का न्यौता दिया था। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों ने मान से मुलाकात की और उन्हें शानदार जीत की बधाई दी। इस मौके पर भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छुए और आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने इस दौरान मान को गले से लगा लिया।

शहीद भगत सिंह को बहुत मानते हैं भगवंत मान

भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और आमतौर पर उनके जैसे ही कपड़े पहनते हैं। भगवंत मान ने गुरुवार को संगरूर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'आप लोगों को खुला निमंत्रण दे रहा हूं। पहले शपथ समारोह महलों में होते थे, लेकिन अब ये समारोह शहीदों के गांवों में होंगे। हम खटकरकलां में शपथ लेंगे।'

भगवंत मान ने कहा, 'उनकी रैली भगतसिंह के दिए नारे 'इंकलाब ज़िंदाबाद' से ही शुरू और खत्म होती हैं।'

उन्होंने कहा, 'यह नारा शहीद-ए-आजम की आत्मा को भी सुकून दे रहा होगा। अपने शहीदों के बलिदान को मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। हमें उनकी वजह से ही आजादी मिली है।'

भगवंत मान यह घोषणा पहले ही कर चुके हैं कि हर सरकारी कार्यालय में केवल दो ही तस्वीरें होंगी, एक शहीद भगत सिंह की और दूसरी भीमराव आंबेडकर की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल