Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुणे पोर्श दुर्घटना: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, मैंने शीर्ष पुलिस अधिकारी को एक भी कॉल नहीं किया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को इस बात से इनकार किया कि उन्होंने पोर्श दुर्घटना मामले में पुणे पुलिस आयुक्त को फोन किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 3:36:16

पुणे पोर्श दुर्घटना: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, मैंने शीर्ष पुलिस अधिकारी को एक भी कॉल नहीं किया

मुम्बई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को इस बात से इनकार किया कि उन्होंने पोर्श दुर्घटना मामले में पुणे पुलिस आयुक्त को फोन किया था। पीटीआई ने पवार के हवाले से बताया, "मैं अक्सर कई मुद्दों पर पुलिस आयुक्त को फोन करता हूं, लेकिन मैंने इस मामले में उन्हें एक भी फोन नहीं किया।"

ज्ञातव्य है कि 19 मई 2024 की सुबह पुणे के कल्याणी नगर में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई, जब कथित तौर पर नशे में धुत एक किशोर द्वारा चलाई जा रही पोर्श ने उन्हें टक्कर मार दी।

पवार ने अपनी पार्टी के विधायक सुनील टिंगरे का भी बचाव किया, जिन पर यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का आरोप है कि किशोर को पुलिस से अनुकूल व्यवहार मिले।

उन्होंने कहा, "सुनील टिंगरे उस इलाके के विधायक हैं, जहां यह घटना हुई। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं, तो स्थानीय विधायक अक्सर घटनास्थल का दौरा करते हैं। क्या सुनील टिंगरे ने मामले को दबाने की कोशिश की? उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।"

अजित पवार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, जो गृह विभाग के प्रमुख हैं, ने दुर्घटना के अगले दिन पुणे पुलिस को गहन जांच करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "यहां तक कि मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) ने भी सही निर्देश दिए हैं। उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिन्होंने शुरू में प्रक्रिया में देरी की। ससून जनरल अस्पताल के जो लोग इस मामले में शामिल थे, उन्हें भी पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
किशोर को 5 जून तक निगरानी गृह में रखा गया है। उसके पिता विशाल अग्रवाल और दादा सुरेंद्र अग्रवाल को परिवार के ड्राइवर का अपहरण करने और उस पर दोष अपने ऊपर लेने का दबाव बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। परिवार के चौथे सदस्य के रूप में नाबालिग की माँ को रक्त नमूने में हेरफेर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी आज 1 जून को हुई है।

ससून अस्पताल के दो डॉक्टरों और एक कर्मचारी को भी नाबालिग के रक्त के नमूने उसकी मां के नमूने से बदलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ताकि यह दिखाया जा सके कि दुर्घटना के समय वह नशे में नहीं था।

आरोपी किशोर की मां को पुणे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जांच में पता चला है कि किशोर के रक्त के नमूने उसकी मां के रक्त के नमूनों से बदल दिए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology