न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs RCB : दोनों टीम जीत के साथ करना चाहेगी आगाज, जानें क्या हो सकती हैं आज प्लेइंग XI

दोनों टीम जीत के साथ लीग का आगाज करना चाहेगी और प्रबल टीम को मैदान में उतारेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 6:05:23

MI vs RCB : दोनों टीम जीत के साथ करना चाहेगी आगाज, जानें क्या हो सकती हैं आज प्लेइंग XI

अगले सात हफ्ते प्रशंसकों के लिए काफी रोमांचक होंगे जहां उन्हें बड़े छक्के, सटीक यॉर्कर और नई प्रतिभा देखने को मिलेगी। आज इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत होने जा रही हैं जिसका पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बिच खेला जाना हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मैच खेला जाना हैं। दोनों टीम जीत के साथ लीग का आगाज करना चाहेगी और प्रबल टीम को मैदान में उतारेगी। आज इस कड़ी में हम आपको दोनों टीम के संभावित प्लेइंग XI के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस
पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन के कई खिलाड़ी वही रहेंगे जो पिछले सीजन में थे लेकिन कुछ खिलाड़ियों को लेकर टीम असमंजस में होगी। टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में रोहित शर्मा के साथ क्रिस लीन या ईशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के विकल्प के लिए भी नाथन कुल्टर नाइल, जिमी नीशम, धवल कुलकर्णी और एडम मिल्ने दावेदार रहेंगे। स्पिन विभाग में भी राहुल चाहर और पीयूष चावला में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

MI संभावित एकादश

रोहित शर्मा, क्रिस लीन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और नाथन कुल्टर नाइल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी अपने पहले खिताब की तलाश में एक बार फिर से जोर लगाने के लिए तैयार है। हर बार की तरह इस बार उसने अपनी टीम में भारी भरकम बदलाव किए हैं और अपनी स्क्वॉड में नए चेहरों को शामिल किया है। आरसीबी के लिए भी प्लेइंग इलेवन को लेकर थोड़ी सिरदर्दी रहेगी। हालांकि इसके भी कई पुराने खिलाड़ी एक बार फिर से खेलते दिखेंगे।

RCB संभावित एकादश

विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, डैनिएल क्रिस्चियन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमिसन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब