न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव आयोग को प्रियंका गांधी ने दिया नोटिस का जवाब, आप ने माँगा और समय

इस सप्ताह की शुरुआत में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 7:07:15

चुनाव आयोग को प्रियंका गांधी ने दिया नोटिस का जवाब, आप ने माँगा और समय

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोपी मनाते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया था। जारी किए गए नोटिसों में से प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को अपना जवाब पेश कर दिया है और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव आयोग से 20 नवम्बर तक का समय माँगा है। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को 16 नवंबर की शाम तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए कहा था।

इस सप्ताह की शुरुआत में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को यह नोटिस भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर जारी किया था। हालांकि, अभी इस पूरे मामले में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा था?

मध्य प्रदेश के सांवेर में एक सार्वजनिक रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ‘असत्यापित और गलत बयान’ दिया था। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने उनको नोटिस जारी किया था। प्रियंका गांधी ने कहा था, ‘मिस्टर मोदी, आपने उस BHEL का क्या किया जिससे हमें रोजगार मिला, जिससे देश आगे बढ़ा? मोदी जी, हमें बताएं कि आपने इसे किसे दिया? आपने इसे बड़े उद्योगपति मित्रों को क्यों दिया?”

AAP ने पीएम मोदी को लेकर क्या किया था ट्वीट?

AAP को पार्टी के आधिकारिक हैंडल से मोदी के खिलाफ पोस्ट किए गए दो ट्वीट्स को “स्पष्ट” करने का निर्देश दिया गया था। एक ट्वीट में AAP ने व्यवसायी गौतम अडानी की कठपुतली होने के लिए मोदी का मजाक उड़ाया था, जबकि दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी और गौतम अडानी की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया था, ‘मैं, नरेंद्र मोदी जनता के लिए नहीं, अपने मालिक के लिए काम करता हूं।’

दोनों नोटिसों में, चुनाव आयोग ने “प्रचार के दौरान सार्वजनिक चर्चा के गिरते स्तर” के संबंध में अपने मई 2023 के निर्देश को दोहराया। वाड्रा के खिलाफ 14 नवंबर का कारण बताओ नोटिस पिछले तीन हफ्तों में जारी किया जाने वाला दूसरा नोटिस था। समझा जाता है कि वाड्रा ने 26 अक्टूबर को जारी पिछले नोटिस का जवाब तय समय सीमा के भीतर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स