न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी का कल राजस्थान-मध्यप्रदेश का दौरा, मिलेंगी कई सौगात

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (2 अक्टूबर) को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री दोनों राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Oct 2023 6:32:41

PM मोदी का कल राजस्थान-मध्यप्रदेश का दौरा, मिलेंगी कई सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनाव अभियान के तहत होने वाली यात्राओं का दौर शुरू हो चुका है। हाल ही मध्यप्रदेश की यात्रा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आज तेलगांना की यात्रा की। वहाँ सभाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने तेलगांना को 13,500 करोड़ की सौगात दी है। वहीं दूसरी ओर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (2 अक्टूबर) को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री दोनों राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि मोदी राजस्थान में लगभग 7,000 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में लगभग 19,260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

मेहसाणा-बठिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन

पीएमओ ने कहा, "राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मेहसाणा-बठिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे, जिसे 4,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। प्रधानमंत्री आबू रोड में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के एलपीजी संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। यह संयंत्र प्रति वर्ष 86 लाख सिलेंडर वितरित करेगा। इससे कार्बन उत्सर्जन में प्रति वर्ष लगभग 0.5 मिलियन टन कटौती करने में मदद मिलेगी।

फोर लेन की सड़क का करेंगे उद्घाटन

पीएमओ ने जानकारी दते हुए कहा, "इसके अलावा पीएम मोदी दराह-झालावाड़-तीनधार खंड पर एनएच-12 (नया एनएच-52) पर फोर लेन की सड़क का उद्घाटन करेंगे, जिसे 1,480 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इससे कोटा और झालावाड़ जिलों में परिवहन को आसान बनाने में मदद मिलेगी। सवाई माधोपुर में रेलवे ओवरब्रिज को दो लेन से चार तक बनाने और चौड़ा करने की आधारशिला भी रखी जाएगी।"

दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे

पीएमओ की तरफ से कहा गया, "पीएम मोदी कई रेलवे परियोजनाओं, पर्यटन सुविधाओं और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, कोटा के एक स्थाई परिसर का उद्घाटन करेंगे। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की अपनी यात्रा के दौरान पीएम दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसे लगभग 11,895 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। पीएमओ की तरफ से कहा गया है कि पीएम मोदी 1,880 करोड़ रुपये से अधिक की पांच अलग-अलग सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।"

गृह प्रवेश समारोह की करेंगे शुरुआत

इसके साथ ही पीएम मोदी हर परिवार के लिए पक्का मकान सुनिश्चित करने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बने 2.2 लाख से अधिक घरों के गृह प्रवेश समारोह की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घरों का भी उद्घाटन करेंगे।

सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने पर सरकार के ध्यान के हिस्से के रूप में पीएम मोदी ग्वालियर और श्योपुर जिलों में 1,530 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 720 से अधिक गांवों को लाभ होगा। पीएम मोदी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शुरुआत करेंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी