न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

74 साल बाद भारत की धरती पर 8 चीतों की लैंडिंग, कुनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे PM नरेंद्र मोदी

नामीबिया से 8 चीतों को लेकर विशेष मालवाहक विमान TVR4724 बोइंग 747 शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतरेगा। कस्टम विभाग यहीं से इसे क्लीयरेंस देगा। उसके बाद चीतों को विशेष हेलीकॉप्टर में कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 8:51:04

74 साल बाद भारत की धरती पर 8 चीतों की लैंडिंग, कुनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से सुबह करीब 9:20 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और करीब 165 किलोमीटर दूर श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) के लिए रवाना होंगे। यहां सुबह लगभग 10:45 बजे चीतों को विशेष बाड़ों में छोडेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी लगभग आधा घंटे तक कूनो नेशनल पार्क में रुकेंगे।

बता दे, नामीबिया से 8 चीतों को लेकर विशेष मालवाहक विमान TVR4724 बोइंग 747 शनिवार सुबह करीब 6 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतरेगा। कस्टम विभाग यहीं से इसे क्लीयरेंस देगा। उसके बाद चीतों को विशेष हेलीकॉप्टर में कूनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा।

मध्य प्रदेश आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया से भारत लाए गए चीतों को शनिवार को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ेंगे। बयान के अनुसार देश के वन्य जीवों और उनके आवास को पुनर्जीवित करने और उसमें विविधता लाने के प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का यह हिस्सा है।

अधिकारियों ने कहा कि चीतों को छोड़ने के बाद पीएम मोदी श्योपुर जिले के कराहल में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे और बाद में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक स्थानीय स्कूल पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ग्वालियर पहुंचेंगे और शहर में कुछ देर रुकने के बाद दोपहर को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कूनो नेशनल पार्क में पहुंचने वाले चीतों की एक झलक ट्विटर पर जारी की। सीएम चौहान ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि चीते कुनो नेशनल पार्क में आ रहे हैं। हम मध्य प्रदेश के लोग अपने नए मेहमानों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

आपको बता दे, पहले इन चीतों को लाने वाले विशेष विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतरना था, जहां से उन्हें राजस्थान की राजधानी जयपुर से लगभग 400 किमी दूर केएनपी के लिए उड़ान भरनी थी। हाला्ंकि बाद मे प्लान बदल दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?