न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर जलदाल विभाग की तैयारी: बंद पड़े 2 लाख मीटरों को बदलने की कवायद, लगाए जाएंगे 11 हजार नए स्मार्ट मीटर

राजधानी जयपुर शहर में करीब दो लाख से अधिक पानी के मीटर बंद हैं। मीटरों को चरणबद्ध तरीके से बदलने की योजना तैयार की गई, लेकिन अभी उपभोक्ताओं को फायदा नहीं मिल सका है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 5:04:24

जयपुर जलदाल विभाग की तैयारी: बंद पड़े 2 लाख मीटरों को बदलने की कवायद, लगाए जाएंगे 11 हजार नए स्मार्ट मीटर

जयपुर। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए हर साल करोड़ों की राशि खर्च की जाती है, लेकिन हर बार गर्मियों के शुरू होते ही पीने के पानी का संकट शुरू हो जाता है। वहीं, दूसरी ओर मॉनिटरिंग के अभाव में उपभोक्ताओं के पानी के मीटर भी बंद पड़े हैं और जलदाय विभाग पुराने बिलों के आधार पर उपभोक्ता से राशि वसूल रहा है।

राजधानी जयपुर शहर में करीब दो लाख से अधिक पानी के मीटर बंद हैं। मीटरों को चरणबद्ध तरीके से बदलने की योजना तैयार की गई, लेकिन अभी उपभोक्ताओं को फायदा नहीं मिल सका है। अब चिह्नित इलाकों में 11 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी है।

जयपुर शहर में कुल 5,15,755 पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें नगर वृत उत्तर में 2,35,913 व नगर वृत दक्षिण में 2,79,842 पेयजल कनेक्शन है। कुल कनेक्शनों में से 2,09,023 मीटर खराब है, जिसमें नगर वृत उत्तर में 1,23,710 व नगर वृत दक्षिण में 85,313 कनेक्शन शामिल हैं।

यूं बनाया जाता है बिल

उपभोक्ता के पेयजल मीटर खराब होने की स्थिति में राजस्थान वाटर सप्लाई नियम 1967 के तहत एक या एक से अधिक आधार पर गणना कर बिल जारी किए जाते हैं, इसमें पेयजल मीटर खराब होने से ठीक पहले वाले महीने की औसत पर तथा पूर्वगामी तीन महीनों की औसत पर। दूसरा गत वर्ष की तदनुरूप अवधि की खपत पर। इनमें से जो भी जल उपभोग अधिक हो, उसके आधार पर पेयजल बिल जारी किया जाता है।

यह होगी नई योजना

शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अमृत-2 के तहत 567 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत शहर में पांच करोड़ लीटर पानी संग्रहण क्षमता के 17 जलाशय और तीन टंकियों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही जर्जर पानी की लाइनों को बदला जाएगा। चिह्नित इलाकों में 11,400 पानी के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। ग्रेटर निगम क्षेत्र में 423 करोड़ और हेरिटेज निगम क्षेत्र में 144 करोड़ का बजट खर्च होगा। पीएचईडी के एसीएस भास्कर ए. सांवत के अनुसार इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर की पेयजल समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी