न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियां जोरों पर, जागेश्वर धाम में रुकेंगे 22 मिनट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखण्ड का दौरा करने वाले हैं। उत्तराखण्ड सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को जोरशोर से पूरा करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम पहुंचने को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 3:46:12

PM मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियां जोरों पर, जागेश्वर धाम में रुकेंगे 22 मिनट

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखण्ड का दौरा करने वाले हैं। उत्तराखण्ड सीएम सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को जोरशोर से पूरा करने में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम पहुंचने को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के केंद्र बिंदु के आधार पर मंदिर समिति ने भी अपनी ओर से कार्यक्रम तय कर दिए हैं। मंदिर समिति की मानें तो पीएम जागेश्वर धाम मंदिर परिसर में 10 मिनट तक अलग-अलग मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे।

पांच मिनट की परिक्रमा का भी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है, जबकि सात मिनट तक वह यहां साधना करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 12 अक्तूबर को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में 22 मिनट तक रहेंगे। सर्वप्रथम 11 पंडित स्वस्ति वाचन कर पीएम का स्वागत करेंगे।

इसके बाद दो मुख्य जागेश्वर मंदिर में छह मिनट की पूजा होगी। दो-दो मिनट की अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कराई जाएगी। पंडितों के मुताबिक, परिक्रमा के लिए पांच मिनट का समय रखा गया है।

संभवत: प्रधानमंत्री सात मिनट तक साधना कर सकते हैं। हालांकि साधना का समय बढ़ भी सकता है, लेकिन शुरुआती तैयारी के हिसाब से मंदिर परिसर में कुल 22 मिनट का कार्यक्रम बनाया गया है।

प्रधानमंत्री को पूजन कराने वाले सभी पंडित कुर्ता, धोती, वास्कट और टोपी पहने हुए होंगे। हालांकि उनके परिधानों का रंग अभी तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री जागेश्वर धाम या अल्मोड़ा जिले के लिए योजनाओं की घोषणा पिथौरागढ़ में होने वाली रैली में कर सकते हैं।

सुरक्षा को लेकर एसपीजी ने ली बैठक

एसपीजी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को अंतिम रूप दिया। इसे देखते हुए एसपीजी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद जागेश्वर धाम का भी निरीक्षण किया। सोमवार को जागेश्वर स्थित पर्यटन आवास गृह में प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों के साथ एसपीजी के अधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उनके शौकियाथल हेलीपैड से लेकर जागेश्वर धाम तक मार्ग में सुरक्षा पर रणनीति तैयार की गई। बैठक में अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर, एसएसपी रामचंद्र राजगुरु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

डेढ़ घंटे का होगा पूरा कार्यक्रम

अल्मोड़ा। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टर की फ्लीट के साथ शौकियाथल मैदान में उतरेंगे। उन्हें शौकियाथल से जागेश्वर धाम पहुंचने में 20 से 25 मिनट का समय लगेगा। 25 से 30 मिनट जागेश्वर में बिताने के बाद वह करीब दोपहर 1:00 बजे बजे शौकियाथल से पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलास के लिए रवाना हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती