न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दी बढ़ने की संभावना, उत्तर-पूर्वी राजस्थान में चली सर्द हवा, कई शहरों में दिन के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है। बादलों की लुकाछिपी के बीच गलन के चलते सर्दी का असर बरकरार है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 12:11:34

सर्दी बढ़ने की संभावना, उत्तर-पूर्वी राजस्थान में चली सर्द हवा, कई शहरों में दिन के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट

जयपुर। राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है। बादलों की लुकाछिपी के बीच गलन के चलते सर्दी का असर बरकरार है। जयपुर, सीकर, चूरू समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में गुरुवार दोपहर से सर्द हवा चलने लगी। इससे राज्य के कई शहरों का दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

गुरुवार दोपहर बाद राज्य में उत्तर से आने वाली सर्द हवा चलनी शुरू हो गई। इससे करौली, बारां, धौलपुर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 26 जनवरी तक तापमान में गिरावट होने और सर्दी तेज होने की संभावना जताई है। इस बीच राज्य में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप भी रहेगी।

शुक्रवार को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आने की संभावना है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को कई जिलों में हल्की बरसात हुई। मौसम बदलने से तापमान में फिर से गिरावट की आशंका बढ़ गई है।

मौसम विशेषज्ञों ने अब राज्य में सर्दी के फिर से बढ़ने की संभावना जताई है। तेज सर्दी का दौर 30 जनवरी तक रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर संभाग को जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में मौसम साफ रहा और धूप रही। राजस्थान समेत पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना है।

दो से तीन डिग्री चढ़ेगा पारा

प्रदेश में बारिश और उत्तरी हवाओं के चलते आगामी एक-दो दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। बीते 6 दिन में लगभग 10 डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री के पास था, जो अब 25 डिग्री के करीब आ चुका है। मौसम में सर्दी की बजाय तपिश होने से फसलों पर असर पड़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी आगे बादलवाही और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी के बाद प्रदेश में तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं फरवरी माह के पहले सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना बताई है। इस दौरान बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है।

डूंगरपुर में सबसे अधिक टेम्परेचर

जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में देर शाम तेज सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 24.5, कोटा में 23.1 डिग्री रहा।

वहीं, बाड़मेर में 26.7, उदयपुर में 24.8, जोधपुर में 25.2 और बीकानेर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कल दिन में सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश

प्रदेश में बारिश ने इस बार कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। राज्य में 1 से 23 जनवरी के दौरान दीर्घावधि वर्षा के औसत से 32% अधिक दर्ज की गई है। राजस्थान में इस दौरान 3.7 मिमी बारिश हुई, जबकि इस दौरान बारिश का औसत 2.8 मिमी है। वहीं पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में औसत से 55 प्रतिशत अधिक 5.6 मिमी और पश्चिमी राजस्थान में औसत के बराबर 2.2 मिमी बारिश हुई है।

श्रीगंगानगर में मौसम का मिजाज सर्द

श्रीगंगानगर इलाके में मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को अब राहत मिलने लगी है। पिछले दो-तीन दिनों से अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई है और कोहरे से भी राहत मिली है। बता दें कि इलाके में सुबह और शाम को तेज सर्दी का आलम रहता है हालांकि कोहरा नहीं होने के कारण विजिबिलिटी साफ़ रहती है जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले सप्ताह सर्दी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट