न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : अयोध्या में तैनात दरोगा के पिता को घर के बाहर सोते समय मार दी गई गोली, हुई मौत

माल थाना क्षेत्र के अटारी गांव में अयोध्या में तैनात दरोगा के पिता को घर के बाहर सोते समय गोली मार दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 3:38:46

उत्तरप्रदेश : अयोध्या में तैनात दरोगा के पिता को घर के बाहर सोते समय मार दी गई गोली, हुई मौत

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां माल थाना क्षेत्र के अटारी गांव में अयोध्या में तैनात दरोगा के पिता को घर के बाहर सोते समय गोली मार दी गई। घटना के वक्त वह गांव में ही अपने आटा चक्की के कारखाना के बाहर बरामदे में सो रहे थे। परिजनों ने किसी रंजिश होने से इंकार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरोगा के पिता की हत्या के मामले में एसपी ग्रामीण हिरदेश कुमार के कार्यालय से एक विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें दरोगा के पिता की मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना बताया गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात तेज नारायण की सिर में गोली मारकर हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। जब वह घर के बाहर मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। पुलिस घटना की जानकारी पर उन्हें माल सीएससी लेकर गई। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। उनके परिवार जन उनको अपोलो हास्पिटल ले गए। जहां पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। बेटे प्रवेश की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड की टीम के साथ साक्ष्यों का संकलन किया गया है। पोस्टमार्टम व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

माल के अटारी गांव निवासी तेज नारायण उर्फ तेजा के बेटे प्रवेश के मुताबिक रात करीब एक बजे गोली की आवाज सुनकर घर के बाहर निकला तो पिता जी चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। आसपास दौड़कर कुछ लोगों ने देखा भी, लेकिन हत्यारे नजर नहीं आए। माल थाना प्रभारी राम सिंह के मुताबिक परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से मना किया है। घर में उनकी पत्नी व दो बेटे रहते हैं। मुकदमा दर्ज कर लेनदेन, पारिवारिक विवाद के बिंदु पर पड़ताल की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात