न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

72 साल के हुए PM मोदी, अमित शाह-राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाई संदेशों का तांता लग गया है। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई दिग्गजों ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 10:32:00

72 साल के हुए PM मोदी, अमित शाह-राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72 साल के हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए विविध आयोजन कर रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाई संदेशों का तांता लग गया है। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई दिग्गजों ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि देश के सर्वप्रिय नेता और हम सभी के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि पीएम मोदी ने अपनी भारत प्रथम की सोच और गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को भी संभव करके दिखाया है।

अमित शाह ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए एक अन्य ट्वीट किया। उन्होंने इस ट्वीट में कहा कि गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्र सुरक्षा और ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से नरेंद्र मोदी ने मां भारती को फिर सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है। यह निर्णायक नेतृत्व और उस नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के कारण ही संभव हो पाया है।

गृह मंत्री ने नरेंद्र मोदी को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर नए भारत का निर्माता बताते हुए कहा है कि उनका जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार करोड़ों गरीबों को उनका अधिकार देकर नरेंद्र मोदी ने उनमें आशा और विश्वास का भाव जगाया है। आज देश का हर वर्ग चट्टान की तरह नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।

अमित शाह ने एक अन्य ट्वीट कर कहा है कि भारतीय संस्कृति के संवाहक नरेंद्र मोदी ने देश को अपनी मूल जड़ों से जोड़ हर क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया है। नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और नेतृत्व में नया भारत एक विश्वशक्ति बनकर उभरा है। मोदी जी ने वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है जिसका पूरी दुनिया सम्मान करती है।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है और जमकर तारीफ की है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने (पीएम मोदी) अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि मोदी ने देश में राजनीति को नया आयाम दिया है और विकास के साथ गरीब कल्याण को भी पूरा महत्व दिया है। जनता से जुड़ाव, जनता से संवाद और देश की नब्ज पर मजबूत पकड़ उन्हें भारत के मन और जन से जोड़ती है। वे भारत के मान और सम्मान को नई बुलंदी पर ले जाएं यही शुभकामना है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद