न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच हुई वार्ता, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 अप्रैल को टेस्ला के CEO एलन मस्क से दूसरी बार मुलाकात की। इस बातचीत में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई, और भारत-अमेरिका साझेदारी को बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 2:10:19

पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच हुई वार्ता, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (18 अप्रैल) को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से एक और महत्वपूर्ण बातचीत की। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। इससे पहले, पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच फरवरी में मुलाकात हुई थी, और अब दो महीने के भीतर यह उनकी दूसरी बातचीत है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दुनियाभर में टैरिफ युद्ध छिड़ा हुआ है, और हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने एलन मस्क से बातचीत की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में उनकी मुलाकात के दौरान किए गए विषय भी शामिल थे। उन्होंने आगे लिखा कि दोनों ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर भी चर्चा की। मोदी ने यह भी कहा कि भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे एक दिन पहले, 17 अप्रैल को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से स्टारलिंक की टीम ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। इस बैठक में स्टारलिंक की ओर से वाइस प्रेसिडेंट चैड गिब्स और सीनियर डायरेक्टर रायन गुडनाइट मौजूद थे। यह पहला मौका था जब स्टारलिंक के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सरकार से औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के दूसरे दिन पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच हुई बातचीत से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में स्टारलिंक की एंट्री जल्द ही होने वाली है।

हालांकि, इस मुलाकात के संबंध में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। साथ ही, भारत में मास्क की कंपनी स्टारलिंक कब एंट्री करेगी, इस पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी यह संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच की यह बातचीत स्टारलिंक के भारत में प्रवेश को लेकर हुई हो सकती है, खासकर जब से स्टारलिंक की टीम ने पीयूष गोयल से मुलाकात की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल