न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने गुजरात के कच्छ में BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई, मिठाइयां बांटी

भारत के सशस्त्र बलों के साथ त्योहार मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में तैनात बीएसएफ जवानों के साथ दिवाली मनाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Nov 2024 12:16:32

PM मोदी ने गुजरात के कच्छ में BSF  जवानों के साथ दिवाली मनाई, मिठाइयां बांटी

देश आज धूमधाम से दिवाली का त्योहार मना रहा है। ऐसे में पीएम मोदी हर साल की तरह इस साल भी दिवाली जवानों के संग मनाते नजर आए। इस बार पीएम मोदी ने गुजरात के कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों को दिवाली पर्व पर अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "दीपावली पर देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य त्योहार पर मैं सभी के स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी समृद्ध हों।"

इस बीच, भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत के अंदर और बाहर कुछ ताकतें देश को अस्थिर करने और दुनिया में देश की नकारात्मक छवि पेश करने की कोशिश कर रही हैं, उन्होंने “शहरी नक्सलियों की पहचान करने और उन्हें बेनकाब करने” की आवश्यकता को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत की बढ़ती ताकत और क्षमताओं के कारण, अंदर और बाहर कुछ ताकतें देश को अस्थिर करने और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं। वे भारत के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। वे दुनिया में देश की नकारात्मक छवि पेश करके विदेशी निवेशकों को गलत संदेश देना चाहते हैं।"

नाम लिए बिना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "ये लोग" "गलत सूचना अभियान" के माध्यम से भारत के सशस्त्र बलों को भी निशाना बना रहे हैं और सेना में अलगाववाद की भावना को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "ये लोग देश को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य भारतीय समाज के साथ-साथ लोगों की एकता को कमजोर करना है।" उन्होंने कहा कि वे भारत को एक विकसित देश के रूप में नहीं देखना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें कमजोर और गरीब भारत की राजनीति पसंद है। ऐसी "गंदी राजनीति" लगभग पांच दशकों तक चली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत