न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Petrol-Diesel Prices Today 02 July 2021: पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, फटाफट चेक करें अपने शहर में दाम

सरकारी तेल कंपनियों आज यानी शुक्रवार 02 जुलाई 2021 को एक बार फिर पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की है। आज डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 9:36:11

Petrol-Diesel Prices Today 02 July 2021: पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, फटाफट चेक करें अपने शहर में दाम

सरकारी तेल कंपनियों आज यानी शुक्रवार 02 जुलाई 2021 को एक बार फिर पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की है। आज डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आज दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है तो कोलकाता में 40 पैसे प्रति लीटर। बता दे, इसके पहले बुधवार और गुरुवार को पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। पेट्रोल में आज हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसके दाम 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गए है। दिल्ली में पेट्रोल 99.16 रुपये/लीटर और डीजल 89.18 रुपये/लीटर हो गया है।

बता दे, देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है। हर दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में उछाल के साथ कीमतें एक नया आंकड़ा बना रही है। देश के लगभग हर राज्य में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तमिलनाडु के कई शहर इस लिस्ट में शामिल हैं जहां पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ज्यादा हो गए है। दुनिया भर में पेट्रोलियम ईंधन की मांग बढ़ने की वजह से कच्चा तेल (Crude Oil) इस वक्त अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले दिन इसमें भी तेजी देखने को मिली। क्रूड ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट का भाव 0.28% बढ़कर 75.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। जब‍कि, WTI क्रूड का भाव 0.25% यानी 1.58 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 75.15 डॉलर प्रति बैरल पर है।

4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में कुल 33 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। जबकि, डीज़ल के भाव में 32 बार इजाफा हुआ था। राजधानी दिल्‍ली में अब तक पेट्रोल का भाव 8.76 रुपये और डीज़ल का भाव 8.45 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुका है।

शहर - पेट्रोल (रुपये/लीटर) - डीज़ल (रुपये/लीटर)

नई दिल्‍ली -99.16 -89.18
मुंबई -105.24 -96.72
कोलकाता -99.04 -92.03
चेन्‍नई -100.13 -93.72
नोएडा -96.42 -89.67
बेंगलुरु -103.05 -94.54
हैदराबाद - 103.05 -97.20
पटना -101.21 -94.52
जयपुर -105.91 -98.29
लखनऊ - -96.31 89.59
गुरुग्राम - 96.86 -89.78
चंडीगढ़ -95.36 -88.81

एक क्लिक पर जाने अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंग। शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव आपके मोबाइल पर तुरंत भेज दिया जाएगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल