न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार 25 मार्च को चार महानगरों में पेट्रोल, डीजल के दाम में बदलाव हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Mar 2021 9:53:02

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार 25 मार्च को चार महानगरों में पेट्रोल, डीजल के दाम में बदलाव हुए। आज डीजल 20 और पेट्रोल 21 पैसे सस्ता हुआ है। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.78 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पिछले दो दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे सस्ता हुआ है। बता दें कि रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

पिछले महीने 10 फरवरी से 26 फरवरी के बीच घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीज़ल के भाव में करीब 4 से 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन, 26 फरवरी के बाद क्रूड का भाव 8 डॉलर से भी ज्यादा चढ़ चुका है, लेकिन इस दौरान केवल 27 फरवरी को ही मामूली बढ़ोतरी हुई है।

जानिए आज आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल

- दिल्ली में पेट्रोल 90.78 रुपये और डीजल 81.10 रुपये प्रति लीटर है
- मुंबई में पेट्रोल 97.19 रुपये और डीजल 88.20 रुपये प्रति लीटर है
- चेन्नई में पेट्रोल 92.77 रुपये और डीजल 86.10 रुपये प्रति लीटर है
- कोलकाता में पेट्रोल 90.98 रुपये और डीजल 83.98 रुपये प्रति लीटर है
- नोएडा में पेट्रोल 89.08 रुपये और डीजल 81.56 रुपये प्रति लीटर है
- बैंगलूरु में पेट्रोल 93.82 रुपये और डीजल 85.74 रुपये प्रति लीटर है
- भोपाल में पेट्रोल 98.81 रुपये और डीजल 89.37 रुपये प्रति लीटर है
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.36 रुपये और डीजल 80.80 रुपये प्रति लीटर है
- पटना में पेट्रोल 93.11 रुपये और डीजल 86.35 रुपये प्रति लीटर है
- लखनऊ में पेट्रोल 89.01 रुपये और डीजल 81.50 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करे

आप घर बैठे SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म