न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नमाज पढ़ते विदेशी छात्रों पर लोगों ने किया हमला, दो अस्पताल में भर्ती, पाँच वाहन क्षतिग्रस्त

गुजरात विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले पांच विदेशी छात्रों पर लोगों के एक समूह ने उस समय हमला कर दिया जब वे अपने कमरों में नमाज पढ़ रहे थे। इस हमले ने छात्रों को गम्भीर चोटें आई हैं। इसके साथ ही लोगों ने पाँच वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विदेशी छात्रों पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Mar 2024 3:14:19

नमाज पढ़ते विदेशी छात्रों पर लोगों ने किया हमला, दो अस्पताल में भर्ती, पाँच वाहन क्षतिग्रस्त

अहमदाबाद। गुजरात विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले पांच विदेशी छात्रों पर लोगों के एक समूह ने उस समय हमला कर दिया जब वे अपने कमरों में नमाज पढ़ रहे थे। इस हमले ने छात्रों को गम्भीर चोटें आई हैं। इसके साथ ही लोगों ने पाँच वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विदेशी छात्रों पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस ने बताया कि उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के छात्र अपने कमरों में नमाज पढ़ रहे थे, तभी लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर विरोध किया और धार्मिक नारे लगाए। इससे दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने कहा कि यह घटना ब्लॉक ए हॉस्टल में हुई जहां विदेशी छात्र रहते हैं।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए कई दृश्यों में लोगों के एक समूह को छात्रावास में पथराव करते और बाइक में तोड़फोड़ करते हुए दिखाया गया है। इस घटना में कम से कम पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

अहमदाबाद शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) (अपराध) नीरजकुमार बडगुजर ने कहा कि प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है और आश्वासन दिया गया है कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “गुजरात विश्वविद्यालय में लगभग 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं और 75 विदेशी छात्र ए ब्लॉक (छात्रावास) में रहते हैं। कल रात करीब साढ़े दस बजे छात्रों का एक समूह नमाज पढ़ रहा था, करीब 20-25 लोग आए और उनसे पूछा कि वे यहां नमाज क्यों पढ़ रहे हैं और उन्हें इसे मस्जिद में पढ़ना चाहिए। उनके बीच बहस छिड़ गई, पथराव हुआ और बाहर से आए लोगों ने उनके कमरों में तोड़फोड़ की…”

मलिक ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और 20-25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कम से कम एक आरोपी की पहचान कर ली है और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने कहा, श्रीलंका और ताजिकिस्तान के दो छात्रों को एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के दौरान वहां मौजूद अफगानिस्तान के एक छात्र ने कहा, "कल रात लगभग 11 बजे, बाहर से 10-15 लोग हमारे छात्रावास परिसर में आए। जब हम नमाज पढ़ रहे थे तो उनमें से तीन हमारे छात्रावास भवन में घुस गए। उन्होंने हमसे कहा कि हमें यहां ऐसा करने की अनुमति नहीं है और जय श्री राम के नारे लगाए।" छात्र ने दावा किया कि घुसपैठियों के वहां से भाग जाने के बाद पुलिस पहुंची।

एक अधिकारी ने कहा, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने मामले को सुलझाने के लिए गुजरात पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक तत्काल बैठक बुलाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत