जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले में 707 पावटा साहिब से रोहड़ू जाने वाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग बड़वास के पास लगभग 50 से 100 मीटर सड़क धंसने से अवरुद्ध हो गया है। पावटा, सतोन से कमरऊ, कफोटा शिलाई की तरफ जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग किलोड-खेरवा (उत्तराखंड) मशु-च्योग- जाखना होते हुवे कफोटा पहुंच सकते है। क्योंकि यह सड़क कल या परसों शाम तक ही खुल सकती है। अगर बारिश हो जाती है तो ओर भी समय लग सकता है। वहीं बारिश से सातमील के पास भूस्खलन से मंडी-कुल्लू एनएच शुक्रवार सुबह छह से साढ़े सात बजे तक डेढ़ घंटे के लिए बंद रहा। वाहनों को वाया कटौला बजौरा मार्ग से भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने पुष्टि की है।Himachal Pradesh: Chandigarh-Manali highway blocked near Mandi area after landslide pic.twitter.com/2Zqg78GxA9
— ANI (@ANI) July 30, 2021













