न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश और राजस्थान; दोनों राज्यों में मिली शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी; एक्‍शन में जमीन आसमान का अंतर

यूपी ने पेपर लीक मानते हुए परीक्षा तुरंत रद्द कर दी, लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने परीक्षा रद्द करने के बजाय जल्दबाजी में गलत रिजल्ट जारी कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 9:52:58

उत्तरप्रदेश और राजस्थान; दोनों राज्यों में मिली शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी; एक्‍शन में जमीन आसमान का अंतर

उत्तरप्रदेश और राजस्थान देश के दो बड़े राज्यों में से हैं जिसमें उत्तरप्रदेश सबसे ज्यादा आबादी के लिए जाना जाता हैं तो राजस्थान सबसे ज्यादा क्षेत्रफल के तौर पर। दोनों ही राज्यों में हाल ही में शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई। यूपी में 28 नवंबर को यूपीटेट हुई तो राजस्थान में 26 सितंबर को रीट। दोनों में ही गड़बड़ी पाई गई। अब बात आती हैं सरकार के एक्शन की तो यूपी ने पेपर लीक मानते हुए परीक्षा तुरंत रद्द कर दी, लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने परीक्षा रद्द करने के बजाय जल्दबाजी में गलत रिजल्ट जारी कर दिया।

UP : एसटीएफ ने कार्रवाई कर पेपर लीक करने वालों की संपत्ति जब्त की

यूपीटेट में 19.99 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर वाॅट्सएप पर आ गया। सरकार ने परीक्षा रद्द की। यही नहीं 30 दिन में बिना किसी शुल्क के दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की। यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया। सीएम योगी ने अधिकारियों को पेपर लीक मामले में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने और कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

राजस्थान : पेपर लीक में पुलिस और सरकारी अफसर भी शामिल

परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले गंगापुर सिटी में सुबह 8:32 बजे ही कांस्टेबल के मोबाइल पर पेपर आ गया। उसकी पत्नी एग्जाम दे रही थी। एसओजी ने पेपर लीक का खुलासा किया, खुद सरकार ने 20 अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड किया, लेकिन सरकार ने पेपर लीक नहीं माना, परीक्षा रद्द नहीं की। बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली ने स्वीकार किया था कि परीक्षा से पहले 4 जनों के पास पेपर पहुंचा था।

अक्टूबर में सरकार ने नकल अध्यादेश लाने की घोषणा की थी, जो अब तक लागू नहीं किया गया। अब यूपी सरकार के निर्णय के बाद राजस्थान में फिर से रीट पेपर रद्द करने और पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। हालांकि सीएम अशोक गहलोत 4 अक्टूबर को ही स्पष्ट कर चुके कि रीट परीक्षा रद्द नहीं होगी। राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा का कहना है कि रीट को लेकर सरकार बदनीयती से काम कर रही है। तमाम सबूत होने के बावजूद वह दोषियों को बचाने में लगी है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला बोले- परीक्षा पारदर्शिता से हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट