न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी सीमा हैदर ने दिया लड़की को जन्म, दिलाई जाएगी भारतीय नागरिकता

वर्ष 2023 में नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से अवैध रूप में भारत आई सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 12:22:17

पाकिस्तानी सीमा हैदर ने दिया लड़की को जन्म, दिलाई जाएगी भारतीय नागरिकता

वर्ष 2023 में नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से अवैध रूप में भारत आई सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

गौरतलब है कि सीमा हैदर वर्ष 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास पाकिस्तान से भारत आई थीं। तब से सुर्खियों में रही हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। उनके भारत आने के बाद से ही उनके मामले ने राजनीतिक और कानूनी बहस को जन्म दिया। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप भी लगा था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

सीमा के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ भारत में रह रहे हैं। अब नवजात बच्ची उनके परिवार में पांचवीं संतान है।

बच्चे को भारतीय नागरिकता ही मिलेगी। गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गईं।

अब उनके घर नए मेहमान के आगमन की खबर ने एक बार फिर उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है। सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार तड़के 4 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं।

बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे।

बच्चे को दिलाएंगे भारतीय नागरिकता

पुत्री के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। जिसमें पूरा परिवार सम्मिलित हुआ था। वहीं सीमा हैदर के अधिवक्ता और मोह बोले भाई पहले ही कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन

बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया