न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तालिबान के साथ पाकिस्तान, इमरान ने अफगानिस्तान के हालात पर खुशी जताई, कहा - गुलामी की बेड़ियां तोड़ी जा रही हैं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे तालिबान के साथ खड़े है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 11:20:10

तालिबान के साथ पाकिस्तान, इमरान ने अफगानिस्तान के हालात पर खुशी जताई, कहा - गुलामी की बेड़ियां तोड़ी जा रही हैं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे तालिबान के साथ खड़े है। सोमवार को इस्लामाबाद में एक प्रोग्राम के दौरान इमरान खान ने कहा- तालिबान ने वास्तव में गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया है। एक एजुकेशनल सेरेमनी के दौरान इमरान ने तालिबान की खुले तौर पर तारीफ की। हालांकि, ये भी सही है कि उन्होंने ऐसा पहली बार नहीं किया। लेकिन, ऐसे वक्त जबकि दुनिया अफगानिस्तान पर आतंकियों के शासन को लेकर तमाम आशंकाओं से घिरी है, इमरान का बयान हैरान करने वाला है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा- 'जब आप दूसरी संस्कृतियों को स्वीकार करते हैं तो एक तरह का दबाव आ जाता है। जब ये हो जाता है तो मैं इसे वास्तविक गुलामी से बुरा मानता हूं। सांस्कृतिक गुलामी से निकलना आसान नहीं होता। अफगानिस्तान में क्या हुआ या क्या हो रहा है? वहां गुलामी की जंजीरें ही तो तोड़ी जा रही हैं।'

इमरान ने इस मौके पर इंग्लिश मीडियम एजुकेशन के कल्चर पर पड़ने वाले गलत प्रभावों का जिक्र भी किया। इसी संदर्भ में उन्होंने तालिबान का समर्थन कर दिया।

अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत आने के बाद जहां एक ओर अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे देश अपने दूतावास बंद कर रहे हैं, वहीं चीन, रूस, इरान और पाकिस्तान जैसे देश तालिबान की सरकार की हिमायत करते दिख रहे हैं। इसकी सिर्फ एक वजह है- अमेरिका का अफगानिस्तान से जाना।

तालिबान ने रविवार को जब काबुल पर कब्जा कर लिया तो पाकिस्तान के कई इलाकों में खुशियां मनाई गईं। कई इलाकों में तो लोग काफिलों में निकले और मिठाइयां बांटी। अमेरिका समेत दुनिया के ज्यादातर देशों का मानना है कि पाकिस्तान ही वो देश है जो तालिबान को हथियार और सैन्य मदद देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब

दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची

PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत

बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल

जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़

मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश

CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए

आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात

CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल

Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर

मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान