Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दोनों पैरों में लगी थी गोली... जख्म के 16 निशान, बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल लाए गए थे इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार 3 नवंबर को हुई फायरिंग के मामले में नई जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार इमरान खान को जब अस्पताल लाया गया था तो वे बेहोशी की हालत में थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Nov 2022 4:58:19

दोनों पैरों में लगी थी गोली... जख्म के 16 निशान, बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल लाए गए थे इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार 3 नवंबर को हुई फायरिंग के मामले में नई जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार इमरान खान को जब अस्पताल लाया गया था तो वे बेहोशी की हालत में थे। इसके अलावा उनके दोनों पैरों में गोलियां लगी थी और जख्म के 16 निशान थे। गोली की वजह से दाएं पैर की हड्डी टूट गई है। जबकि गोली बाएं पैर को छूकर निकल गई थी। ये जानकारी लाहौर के जिन्ना अस्पताल प्रशासन ने दी है। इमरान खान पर हमला गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर हुआ। ये हमला तब हुआ जब इमरान का आजादी मार्च का कारवां इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा था। तभी इमरान खान पर हमलावर फैजल भट्ट ने गोली चलाई। इस शख्स के ताबड़फोड़ फायरिंग से वहां हलचल मच गई। एक शख्स और गोलियां बरसाने वाला था तभी वहां मौजूद एक दूसरे शख्स ने हमलावर को काबू कर लिया।
बता दें कि जब इमरान खान पर हमलावर ने नीचे से गोलियां चलाई थी। पैरों में गोलियां लगने के बाद इमरान खान बेहोश हो गए थे। इस हमले के बाद इमरान खान को बाद में शौकत खानम अस्पताल ले जाया गया। फिर इस अस्पताल में उनका इलाज किया गया। अभी इमरान खान की हालत स्थित है। लेकिन गोलियों के कुछ टुकड़े उनकी टांग में फंस गए हैं। शौकत खानम अस्पताल को इमरान खान ने ही अपनी मां के नाम पर बनवाया है। लाहौर में शौकत खानम अस्पताल के बाहर इमरान खान के पूर्व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ फैसल सुल्तान ने ऑपरेशन के बाद कहा कि उनकी हालत स्थिर है। डॉ फैसल सुल्तान ने कहा कि एक्स रे रिपोर्ट और स्कैन के अनुसार उनकी टांग में गोलियों के टुकड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनके टिबिया शीन हड्डी में गोली का एक टुकड़ा फंसा हुआ है। टांग की सामने वाली हड्डी को टिबिया शीन कहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका