न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक: पंजाब पुलिस ने PTI के नेताओं को गिरफ्तार कर इमरान खान को दिया बड़ा झटका

पीटीआई की तरफ से कहा गया है कि शनिवार को लाहौर में होने वाले उसके प्रस्तावित शक्ति प्रदर्शन से पहले पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Sep 2024 9:26:14

पाक: पंजाब पुलिस ने PTI के नेताओं को गिरफ्तार कर इमरान खान को दिया बड़ा झटका

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने गुरुवार को दावा किया कि पंजाब पुलिस ने उसके संगठन के नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, पीटीआई की तरफ से कहा गया है कि शनिवार को लाहौर में होने वाले उसके प्रस्तावित शक्ति प्रदर्शन से पहले पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की तरफ से की गई यह कार्रवाई इमरान खान के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता अली एजाज बुट्टर ने कहा कि पुलिस ने ‘पीटीआई’ के नेताओं अली इम्तियाज वराइच, अफजल फात और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को शनिवार (21 सितंबर) को लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान के मैदान में होने वाले पार्टी के शक्ति प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार कर लिया है।

बुट्टर ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार की ‘‘फासीवादी नीति’’ के बावजूद ‘पीटीआई’ लाहौर में एक ऐतिहासिक रैली आयोजित करेगी। ‘पीटीआई’ संस्थापक इमरान खान ने जनता से अपने घरों से बाहर निकलने और 21 सितंबर की रैली में भाग लेने को कहा है। ‘पीटीआई’ नेता सनम जावेद ने कहा, ‘‘पंजाब, खासकर लाहौर के लोगों के लिए यह इमरान खान का समर्थन करने का एक शानदार मौका है।’’

‘पीटीआई’ ने लाहौर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर कोर्ट से अनुरोध किया कि वह राज्य सरकार को शनिवार की रैली से पहले उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान ना करने और गिरफ्तार नहीं किए जाने का आदेश दे।

याचिकाकर्ता की दलील है कि रैली करना किसी भी राजनीतिक दल का संवैधानिक और कानूनी अधिकार है और ‘पीटीआई’ को इस अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। दूसरी ओर, पीएमएल-एन के एक कार्यकर्ता ने भी लाहौर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें अनुरोध किया गया है कि ‘पीटीआई’ को पंजाब में रैली करने की इजाजत ना दी जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर