न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पचपदरा रिफाइनरी: निरीक्षण के लिए शुक्रवार को बालोतरा जाएंगे CM भजनलाल शर्मा, समय पर पूरा नहीं हो रहा प्रोजेक्ट

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने को लेकर गम्भीर है। इसके लिए सीएम ने संबंधित अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 3:31:26

पचपदरा रिफाइनरी: निरीक्षण के लिए शुक्रवार को बालोतरा जाएंगे CM भजनलाल शर्मा, समय पर पूरा नहीं हो रहा प्रोजेक्ट

बालोतरा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने को लेकर गम्भीर है। इसके लिए सीएम ने संबंधित अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके यह प्रोजेक्ट है कि समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सूबे के मुखिया भजनलाल शर्मा शुक्रवार को पचपदरा पहुंचकर रिफाइनरी के कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेंगे। सीएम शर्मा के प्रस्तावित पचपदरा दौरे को लेकर बालोतरा जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 10 जनवरी को एक दिवसीय यात्रा पर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रिफाइनरी का भ्रमण कर रिफाइनरी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित यात्रा की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर पुख्ता व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत दी।

इसी क्रम में रिफाइनरी मीटिंग हॉल में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी, पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया समेत प्रशासनिक अधिकारी एवं रिफाइनरी के प्रतिनिधी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर सुशील कुमार ने रिफाइनरी की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए प्रशिक्षित अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

ज्ञातव्य है कि एचपीसीएल और राजस्थान सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड पचपदरा में 9 मिलियन टन वार्षिक क्षमता की बीएस-6 मानक की अत्याधुनिक रिफाइनरी बना रही है। बताया जा रहा है कि इस परियोजना क्षेत्र में करीब 85 फीसदी के आसपास कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, 10 प्रोसेस इकाइयों का कार्य करीब 90 से 98 प्रतिशत तक हो चुका है। क्रूड व वैक्यूम डिस्टीलेशन यूनिट व डिलेड कॉकर यूनिट का करीब 94 प्रतिशत, हाइड्रोजन जनरेशन यूनिट और डीजल हाइड्रोजन यूनिट का 98 प्रतिशत से अधिक और वीजीओ-एचडीटी यूनिट आदि का 94 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। इनके अलावा कुछ अन्य यूनिटों का काम धीमा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट