न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor: PAK के कितने फाइटर जेट गिराए गए, कितने सैनिक ढेर हुए? सेना ने दिया हर सवाल का जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच तीन दिन चले सैन्य संघर्ष में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसमें अत्याधुनिक पाक लड़ाकू विमानों को मार गिराना और सैन्य अड्डों को निशाना बनाना शामिल है। DGMO के अनुसार, 35–40 पाक सैनिक ढेर हुए और भारत ने अपने सभी लक्ष्य पूरे किए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 8:11:01

Operation Sindoor: PAK के कितने फाइटर जेट गिराए गए, कितने सैनिक ढेर हुए? सेना ने दिया हर सवाल का जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच तीन दिनों तक चले सैन्य टकराव में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इसमें पाकिस्तानी सेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों को मार गिराने और इस्लामाबाद के पास स्थित प्रमुख सैन्य अड्डों को नुकसान पहुंचाने जैसी बड़ी कार्रवाइयाँ शामिल हैं। रविवार (11 मई 2025) को इस बाबत सेना ने जानकारी दी। DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के अनुसार, इस संघर्ष में 35 से 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और भारत ने अपने सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा कोई दुस्साहस किया, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

भारतीय सेना ने यह माना कि उसे भी कुछ हल्का नुकसान हुआ है, लेकिन ऑपरेशन अभी जारी होने के कारण अधिक विवरण साझा करने से इनकार कर दिया गया। एयर मार्शल ए.के. भारती ने प्रेस से बातचीत में कहा, “हम एक युद्ध की स्थिति में हैं और नुकसान इसमें शामिल होता है। सवाल यह है कि क्या हमने अपने टारगेट पूरे किए? इसका जवाब है – हां।” उन्होंने आगे बताया कि निर्धारित सभी लक्ष्य पूरे किए गए और सभी पायलट सुरक्षित अपने अड्डों पर लौट आए हैं। उन्होंने विदेशी मीडिया में भारतीय विमानों के नुकसान की खबरों पर टिप्पणी से इनकार कर दिया।

100 से अधिक आतंकवादी ढेर

भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साझा प्रेस वार्ता में 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी दी, जिसके तहत पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिक इलाकों को निशाना बनाने की साजिश को नाकाम किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया कि IC-814 के अपहरण और पुलवामा हमले से जुड़े यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद सहित 100 से ज्यादा आतंकियों को 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर में ढेर कर दिया गया।

पाक विमानों का क्या हुआ?

एयर मार्शल ए.के. भारती ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने कुछ पाकिस्तानी विमानों को अवश्य निशाना बनाया, लेकिन उन्होंने संख्या बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी विमान हमारी सीमा में प्रवेश नहीं कर पाए, इसलिए उनके मलबे हमारे पास नहीं हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि हमने कुछ को गिराया है।"

हर खतरे का डटकर सामना करेंगे

डीजीएमओ घई ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए पांच भारतीय जवानों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत अब तक संयम से काम लेता रहा है, लेकिन यदि संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता या नागरिकों की सुरक्षा पर कोई खतरा उत्पन्न हुआ तो उसे निर्णायक ढंग से पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।

पाक को कितना नुकसान हुआ?

पाकिस्तानी सेना को हुए नुकसान के बारे में डीजीएमओ ने कहा कि 35 से 40 पाक सैनिक मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से उनके समकक्ष अधिकारी ने शनिवार दोपहर फोन कर संघर्ष रोकने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच शाम 5 बजे एक सहमति बनी, जिसके अनुसार जमीनी, हवाई और समुद्री क्षेत्रों में गोलीबारी व सैन्य कार्रवाई रोक दी गई।

पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हुए हमले

भारतीय सेना ने यह भी बताया कि 10 मई की सुबह रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन सहित कई पाकिस्तानी सैन्य अड्डों पर जवाबी हमले किए गए। ये हमले पाकिस्तानी सेना द्वारा 9-10 मई की रात भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के प्रयासों के बाद किए गए थे। सेना ने बताया कि नौ आतंकवादी अड्डों की पहचान कर उन पर सटीक हमले किए गए।

ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य क्या था?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ 6 मई की आधी रात के बाद शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को सजा देना था। लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि इस ऑपरेशन की रूपरेखा बहुत ही स्पष्ट सैन्य उद्देश्य के साथ बनाई गई थी – आतंकी हमलों के पीछे के अपराधियों और योजनाकारों को निशाना बनाना। उन्होंने बताया कि सीमा पार के आतंकी ढांचों की बारीकी से निगरानी की गई और आतंकी कैंपों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

नेवी की भूमिका और जवाबी रणनीति

नौसेना की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय नौसेना ने अपने वाहक युद्ध समूह, पनडुब्बियाँ और विमानन संसाधनों को पूर्ण युद्ध तत्परता के साथ समुद्र में तैनात किया। नौसेना उत्तरी अरब सागर में अग्रिम मोर्चे पर ‘निरोधक और प्रतिरोधक’ स्थिति में तैनात रही और वह कराची समेत समुद्र और धरती पर चुने हुए लक्ष्यों पर हमला करने के लिए तैयार है।

नेवी ने पाकिस्तान को कैसे किया रक्षात्मक?

वाइस एडमिरल प्रमोद के अनुसार, भारतीय नौसेना की रणनीतिक और अग्रिम मोर्चे पर की गई तैनाती ने पाकिस्तानी नौसेना और वायुसेना इकाइयों को पूरी तरह से रक्षात्मक स्थिति में आने के लिए मजबूर कर दिया। पाकिस्तानी जहाज और विमान अधिकतर अपने बंदरगाहों के भीतर या तटीय क्षेत्रों के बेहद करीब ही सीमित रह गए। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना ने पूरे अभियान के दौरान समुद्री क्षेत्र में अपनी सतत उपस्थिति बनाए रखी और दुश्मन की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी। डीजीएनओ ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की रणनीति में समुद्र के ऊपर और भीतर, दोनों से आक्रामक कार्रवाई करने की नौसेना की पूरी क्षमता को ध्यान में रखा गया था, और उसी के अनुरूप सभी विकल्पों पर गहराई से विचार किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड