न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर से बढ़ी देश की हिम्मत, आतंकवाद के खिलाफ यह एकदम सही कदम: RSS

RSS ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि इससे देश की हिम्मत बढ़ी है और यह आतंकवादियों के खिलाफ एक सही कार्रवाई है; भारत ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर निर्णायक हमला कर कड़ा संदेश दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 2:34:26

ऑपरेशन सिंदूर से बढ़ी देश की हिम्मत, आतंकवाद के खिलाफ यह एकदम सही कदम: RSS

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का बयान सामने आया है। संघ ने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा है कि इससे देश की हिम्मत और आत्मविश्वास दोनों को बल मिला है। साथ ही उन्होंने इसे आतंकवादियों के खिलाफ उठाया गया एकदम सही कदम बताया है।

बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को एक कायराना आतंकी हमला हुआ था। इसके जवाब में भारत ने 6-7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले क्षेत्रों में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाते हुए ध्वस्त कर दिया। भारत के इस एक्शन के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की नाकाम कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए विफल कर दिया।

RSS ने किया ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन

संघ ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जो कार्रवाई की गई है, वह बिल्कुल आवश्यक और उचित है। ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत सरकार के नेतृत्व और सेना के शौर्य को संघ ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस निर्णायक कार्रवाई से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नई दिशा मिली है, और यह न सिर्फ पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की ओर कदम है, बल्कि इससे पूरे देश का आत्मसम्मान भी बढ़ा है।

संघ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों, उनके ठिकानों और उनके समर्थन देने वाले पूरे नेटवर्क के खिलाफ की गई यह सैनिक कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए नितांत आवश्यक और अपरिहार्य है। ऐसे राष्ट्रीय संकट के समय में देश की जनता तन-मन-धन से सरकार और सेना के साथ खड़ी है।

पाकिस्तान की कड़ी निंदा

पड़ोसी देश की निंदा करते हुए संघ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सीमा के पास धार्मिक स्थलों और नागरिक बस्तियों को निशाना बनाना निंदनीय है। हम उन निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं, जो इन हमलों में प्रभावित हुए हैं।

संघ ने की देशवासियों से अपील

RSS ने सभी देशवासियों से अपील की कि वे सरकार और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा कि यह समय एकजुटता दिखाने का है और किसी भी राष्ट्रविरोधी षड्यंत्र को सफल न होने देने की जिम्मेदारी हम सभी की है। साथ ही संघ ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी देशभक्ति को साबित करें और सेना व प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने के लिए तत्पर रहें।

भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब

पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के लगभग 15 इलाकों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा प्रणाली ने इसे पूरी तरह नाकाम कर दिया। चंद मिनटों में ही भारत ने पाकिस्तान की 50 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया। इसके साथ ही भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 8 शहरों को निशाना बनाया और एक बार फिर उसे करारा झटका दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं