न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Operation Sindoor: पाकिस्तान की LoC पर जवाबी गोलाबारी में 7 की मौत, 38 घायल

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई इस अंधाधुंध गोलीबारी में अब तक 7 नागरिकों की जान जा चुकी है और करीब 38 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है कि उस पर भारत की ओर से 24 मिसाइलें दागी गईं थीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 07 May 2025 10:29:02

Operation Sindoor: पाकिस्तान की LoC पर जवाबी गोलाबारी में 7 की मौत, 38 घायल

श्रीनगर। भारत की सर्जिकल स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 बड़े आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है। इनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे प्रतिबंधित संगठनों के ठिकाने भी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है और उसने बौखलाहट में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई इस अंधाधुंध गोलीबारी में अब तक 7 नागरिकों की जान जा चुकी है और करीब 38 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है कि उस पर भारत की ओर से 24 मिसाइलें दागी गईं थीं।

'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे, के बाद यह जवाबी कार्रवाई की गई है।

भारत की इस सटीक और निर्णायक कार्रवाई ने पाकिस्तान में न सिर्फ सैन्य बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी बेचैनी पैदा कर दी है। खास बात यह है कि भारत ने लश्कर सरगना हाफिज सईद के एक अहम ठिकाने को भी इस ऑपरेशन में तबाह कर दिया है। इससे आतंकी नेटवर्क को यह साफ संदेश गया है कि भारत अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, बल्कि पहले ही वार करेगा।

देशभर में इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में संतोष और राहत का माहौल है। पहलगाम हमले के बाद से ही नागरिकों की मांग थी कि भारत को आतंकियों को करारा जवाब देना चाहिए, और अब यह जवाब पाकिस्तान की धरती पर आतंक के ठिकानों को खत्म करके दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क

हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...

दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक

दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह

फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज

3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’

कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी

2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान

Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में

‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले

रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद

बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’

डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान

Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू