न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीका उत्सव: पहले दिन दी गई 27 लाख से ज्यादा डोज - स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में 11 से 14 अप्रैल के बीच ‘टीका उत्सव’ मनाया जा रहा है। रविवार को शुरू हुए इस उत्सव में पहले दिन 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 टीके की खुराक दी गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 9:18:37

टीका उत्सव: पहले दिन दी गई 27 लाख से ज्यादा डोज - स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में 11 से 14 अप्रैल के बीच ‘टीका उत्सव’ मनाया जा रहा है। रविवार को शुरू हुए इस उत्सव में पहले दिन 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 टीके की खुराक दी गई हैं। इसके साथ ही देश में अब तक टीके की 10,43,65,035 खुराक दी जा चुकी है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता में चार दिवसीय ‘टीका उत्सव’ का प्रस्ताव दिया था जिसकी शुरुआत ज्योतिबा फुले की जयंती से शुरू होकर बीआर आंबेडकर की जयंती तक चलनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच ‘टीका उत्सव’ अभियान को कोविड-19 के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई की शुरुआत बताई। पीएम मोदी ने वायरस से मुकाबला करने के लिए जनता को अनेक सुझाव दिए और साथ ही व्यक्तिगत व सामाजिक स्तर पर स्वच्छता अपनाने पर जोर देने को कहा।

पीएम मोदी ने कहा, '11 अप्रैल यानी ज्योतिबा फुले जयंती से हम देशवासी ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत कर रहे हैं। यह टीका उत्सव 14 अप्रैल यानी बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा। उन्होंने देशवासियों के नाम से लिखे गए एक ब्लॉग में कहा कि जनता इन चार बातों का खासतौर पर ध्यान रखे- 'ईच वन-वैक्सीनेट वन', 'ईच वन-ट्रीट वन', 'ईच वन-सेव वन' और 'माइक्रो कन्टेनमेंट जोन'।

मंत्रालय ने बताया कि देशव्यापी टीका उत्सव अभियान के पहले दिन कई कार्यस्थल टीकाकरण केंद्रों का संचालन हुआ। रविवार होने की वजह से इस तरह के ज्यादातर केंद्रों का संचालन निजी कार्यस्थलों पर हुआ। मंत्रालय ने बताया, 'औसत तौर पर किसी भी दिन देश में 45 हजार टीकाकरण केंद्रों का संचालन हो रहा है। लेकिन आज 63,800 केंद्रों का संचालन हुआ और इस तरह से औसत तौर पर 18,800 केंद्रों की वृद्धि हुई। वहीं आम तौर पर रविवार को टीके की खुराक देने की संख्या कम (करीब 16 लाख) होती है। लेकिन टीका उत्सव के पहले दिन शाम आठ बजे तक आज 27 लाख से ज्यादा खुराक दी गई।'

ओडिशा में 900 टीकाकरण केंद्र हुए बंद

उधर, दूसरी ओर ओडिशा में खुराकों की कमी के चलते कम से कम 900 टीकाकरण केन्द्र बंद रहे, जिसके बाद राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। ओडिशा में परिवार कल्याण विभाग के निदेशक विजय पाणिग्रही ने कहा कि राज्य में 1,400 केन्द्रों में से केवल 579 में ही टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। यदि नयी खुराकें नहीं आईं तो सोमवार को कई जगहों पर टीकाकरण कार्यक्रम रोकना पड़ेगा। पाणिग्रही ने कहा, 'शनिवार तक राज्य में कोविशील्ड की 2,33,658 जबकि कोवैक्सीन टीके की 77,960 खुराकें थीं। आज शाम टीकाकरण का काम पूरा होने के बाद हमें पता चल पाएगा कि वास्तविक स्थिति क्या है। मुझे लगता है कि आज सारा स्टॉक खत्म हो जाएगा।'

24 घंटे में रिकॉर्ड 1.69 लाख नए मरीज मिले

देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 69 हजार 914 मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में बढ़ते मरीजों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बीते दिन 904 लोगों ने कोरोना की वजह से मौत हो गई। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस, यानी कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी आज 12 लाख के पार पहुंच जाएगा। बीते दिन इसमें 93,590 की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ एक्टिव केस का आंकड़ा 11 लाख 95 हजार 960 पर पहुंच गया। देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 70 हजार 209 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म