न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UN प्रमुख ने ट्रैवल बैन को बताया गलत और अप्रभावी, कहा - यह एक अनुचित और अव्यवहारिक कदम

संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनियाभर के देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को रोकने के लिए लगाए गए ट्रैवल बैन को गलत बताया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि नए स्ट्रेन को रोकने के लिए ट्रैवल बैन लगाना एक अनुचित और अव्यवहारिक कदम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 8:39:50

UN प्रमुख ने ट्रैवल बैन को बताया गलत और अप्रभावी, कहा - यह एक अनुचित और अव्यवहारिक कदम

संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनियाभर के देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को रोकने के लिए लगाए गए ट्रैवल बैन को गलत बताया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि नए स्ट्रेन को रोकने के लिए ट्रैवल बैन लगाना एक अनुचित और अव्यवहारिक कदम है। उन्होंने कहा है कि नया कोरोना वैरिएंट सामने आने पर कुछ देशों और क्षेत्रों को टार्गेट किया जा रहा है। यात्रियों के लिए टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा वायरस जिसकी कोई सीमा नहीं है, उसे आप यात्रा प्रतिबंधों से नहीं रोक सकते। अफ्रीका में पिछले हफ्ते ओमिक्रॉन का वैरिएंट रिपोर्ट किया गया थाा, जिसके बाद एक दर्जन से ज्यादा देशों ने दक्षिण अफ्रीकी देशों पर ट्रैवल बैन लगा दिया है।

अमेरिका में ओमिक्रोन की एंट्री

उधर, ओमिक्रोन ने अब अमेरिका में भी अपने कदम रख लिए है। दुनिया भर में तेजी से फैल रहे इस वैरिएंट का अमेरिका में पहला मामला कैलिफोर्निया (California) में सामने आया है, जिसकी पुष्टि बुधवार रात को US सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (USCDCP) ने कर दी। USCDCP ने बताया कि जिस मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) की पुष्टि हुई है, वह 22 नवंबर को साउथ अफ्रीका से लौटा है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके इस व्यक्ति ने महामारी से जुड़े बेहद हल्के लक्षण दिखने पर खुद को सेल्फ क्वारैंटाइन कर लिया था। बाद में उसका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। उसके संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों के टेस्ट निगेटिव आए हैं।

इन देशों तक पहुंचा ओमिक्रॉन

ओमिक्रॉन अब तक ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोत्सवाना, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, हॉन्गकॉन्ग, इजराइल, इटली, जापान, नीदरलैंड, नाइजीरिया, पुर्तगाल, रीयूनियन, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका तक पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसके 24 देशों में पहुंचने की जानकारी दी है। अब तक कुल 30 से ज्यादा देशों ने इस वैरिएंट को रोकने के लिए ट्रैवल बैन सहित अपने बॉर्डर तक सील कर दिए हैं।

भारत सरकार ने भी अपने स्तर पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। अब जानकारी मिली है कि देश में 11 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट लैंड की हैं और उनमें से 6 यात्री कोविड पाजिटिव पाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती