न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron: देश में अब ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन BA.2 ने बढ़ाई टेंशन, मिले 530 मरीज

भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है इसके साथ ही इसके सब लीनिएज (Sub-lineage) या स्ट्रेन BA.2 भी स‍िरदर्दी बना हुआ है। भारत में इस नए वैरिएंट से संक्रमित 530 मरीजों की पुष्टि हो चुकी हैं। अब तक यह स्‍ट्रेन ब्रिटेन में कहर बरपा रहा था, लेकिन अब भारत में भी इसको लेकर खतरा बढ़ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Jan 2022 11:18:48

Omicron: देश में अब ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन BA.2 ने बढ़ाई टेंशन, मिले 530 मरीज

भारत में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है इसके साथ ही इसके सब लीनिएज (Sub-lineage) या स्ट्रेन BA.2 भी स‍िरदर्दी बना हुआ है। भारत में इस नए वैरिएंट से संक्रमित 530 मरीजों की पुष्टि हो चुकी हैं। अब तक यह स्‍ट्रेन ब्रिटेन में कहर बरपा रहा था, लेकिन अब भारत में भी इसको लेकर खतरा बढ़ गया है। BA.2 स्ट्रेन ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। हालांकि हेल्थ एजेंसी ने कहा है कि सबसे तेजी से फैलने वाला ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण कम गंभीर है। यूके स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) ने कहा कि हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ओमिक्रॉन की गंभीरता वयस्कों पर कम है।

यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) ने इस महीने के पहले 10 दिनों में ब्रिटेन में BA.2 के 426 से अधिक मामलों की पहचान की और संकेत दिया है कि करीब 40 अन्य देशों में भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट का पता चला है।

ब्रिटेन के लंदन शहर में इसके सबसे ज्‍यादा 146 केस दर्ज किए गए हैं। इसके अंतर्गत भारत, डेनमार्क और स्वीडन जैसे कुछ देशों में आए सबसे हालिया मामलों में सब-वेरिएंट से जुड़े मरीजों की तादाद सबसे अधिक है।

UKHSA के निदेशक डॉ मीरा चंद ने कहा कि ओमिक्रॉन लगातार म्यूटेट करने वाला वैरिएंट है। इसलिए यह उम्मीद की जा सकती है कि हम नए रूपों को देखना जारी रखेंगे। UKHSA ने चेतावनी दी है कि BA.2 स्ट्रेन के 53 सीक्वेंस हैं, जो काफी ज्यादा संक्रामक है। इसका कोई खास म्यूटेशन नहीं है, जिसके कारण इसे आसानी से डेल्टा वेरिएंट से अलग किया जा सकता है।

डॉ मीरा चंद ने कहा कि हम इसके जीनोम सीक्वेंसिंग पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और खतरे के स्तर को पहचानने की कोशिश की जा रही है।

इससे कुछ ही दिन पहले इजराइल में ओमिक्रॉन का यह स्ट्रेन मिला था। वहीं, द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक देश में इस तरह के 20 मामलों की पहचान हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी यह साबित नहीं हुआ है कि BA.2 स्ट्रेन ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है या नहीं। हालांकि ब्रिटेन में कहा जा रहा है कि यह स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक और ज्यादा घातक भी है।

UKHSA के मुताबिक, डेनमार्क में BA.2 तेजी से बढ़ा है। यह 2021 के अंतिम सप्ताह में सभी कोविड मामलों का 20% था, जो 2022 के दूसरे सप्ताह में बढ़कर 45% हो चुका है।

24 घंटे में मिले 3.33 लाख नए केस

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3.33 लाख नए केस आए हैं। ये कल के मुकाबले 4,171 कम हैं। इस दौरान 525 मरीजों की मौत भी हुई हैं। बीते दिन 2.59 लाख लोग ठीक भी हुए। इससे पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21.87 लाख हो गई हैं। तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस का आंकड़ा पहली बार 21 लाख के पार पहुंचा है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 22 दिन में कुल एक्टिव केस 21 गुना हो गए हैं। देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57% हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 17.78% है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.87% है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर