देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,195 मामले सामने आए हैं जबकि 302 लोगों की मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामले की बात करें तो यह 77,002 बच गए हैं। दिल्ली में बीते दिन 496 नए मामले सामने आ गए हैं। इससे पहले 331 मामले सामने आए थे. दिल्ली में इस समय संक्रिय मरीजों की संख्या 1612 पहुंच गई है। बढ़ते मामले की वजह से अब दिल्ली में कई पाबंदियां भी लगा दी गई हैं। इस समय राजधानी में येलो अलर्ट जारी है। इस अलर्ट की वजह से दिल्ली में रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा सिनेमा हॉल, बैंक्वेट हॉल, स्पा बंद कर दिए गए हैं। रेस्टोरेंट भी 50% क्षमता के साथ ही संचालित किए जा सकेंगे।781 Omicron cases in India so far. 9,195 new COVID19 cases reported in the last 24 hours, active caseload at 77,002 pic.twitter.com/T856yGqZ0k
— ANI (@ANI) December 29, 2021













