न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बढ़े ओमिक्रॉन के मामले, यलो अलर्ट जारी, दुकानों और मॉल खोलने पर लगाया जा सकता है Odd-Even फॉर्मूला

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) को लागू कर दिया गया है। इसका मतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में यलो अलर्ट लागू हो गया है, जिसके तहत अब कई तरह की पाबंदियां लगाई जाएंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 2:56:17

दिल्ली में बढ़े ओमिक्रॉन के मामले, यलो अलर्ट जारी, दुकानों और मॉल खोलने पर लगाया जा सकता है Odd-Even फॉर्मूला

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) को लागू कर दिया गया है। इसका मतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में यलो अलर्ट लागू हो गया है, जिसके तहत अब कई तरह की पाबंदियां लगाई जाएंगी। जैसे कि दुकानों और मॉल खोलने पर ऑड-ईवन फॉर्मूला लगाया जा सकता है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। लेकिन डरने की ज़रूरत नहीं है, ज़्यादातर मामले माइल्ड हैं। अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी रही है, ना ऑक्सीजन, ना ही ICU और वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही है।

केजरीवाल ने कहा कि हम नहीं चाहते की कोरोना फैले। इसलिये बार-बार कह रहे है कि कही भी जाओ तो मास्क ज़रूर पहनें। बहुत तस्वीरें आ रही हैं जहां लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। कब क्या बंद करना है इसके लिये हमने कुछ समय पहले ग्रेडिड प्लान बनाया था। हमने कहा था कि 0.5% से ज़्यादा होगा तो येलो अलर्ट होगा।

बता दें कि दिल्‍ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 165 हो गए हैं, जो कि दूसरे नंबर पर है। वहीं, महाराष्‍ट्र 167 केस के साथ पहले नंबर पर है। इसके साथ देश में कोरोना की तीसरी लहर का डर सता रहा है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने सोमवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया था। यह रात 11-5 बजे तक प्रभावी रहेगा।

बता दें कि आज दोपहर 12 बजे दिल्ली सरकार ने हाई लेवल बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा की गई और इस पर फैसला लिया गया। बैठक में दिल्ली में येलो अलर्ट जारी करने की सहमति बनी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कुछ चीजों पर पाबंदी लगाई जा रही है। कुछ देर में इसका ऑर्डर आ जायेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त