न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, भतीजों ने हड़पे लाखों रूपये

पंजाब के पटियाला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां वृद्धाश्रम में रह रहे एक 66 वर्षीय बुजुर्ग ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 9:21:30

पंजाब : वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, भतीजों ने हड़पे लाखों रूपये

पंजाब के पटियाला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां वृद्धाश्रम में रह रहे एक 66 वर्षीय बुजुर्ग ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक बुजुर्ग की पहचान रत्न सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को वृद्ध के पास से सुसाइड नोट भी मिला हैं। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने बुजुर्ग के सुसाइड नोट के आधार पर बेटे, पत्नी, बहू, दो भतीजों समेत 10 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस के पास बुजुर्ग के भाई हरमेश सिंह निवासी गांव धर्मगढ़ जिला मोहाली ने बयान दिया है कि उनके भाई रत्न सिंह डाकखाना पटियाला से सेवानिवृत्त थे। कभी वह अपने गांव स्थित घर आ जाते थे और कभी गुरुद्वारों व वृद्ध आश्रम में रहते थे। लेकिन करीब दो वर्षों से वह गांव रोंगला के वृद्ध आश्रम में ही रह रहे थे। पुलिस ने सुसाइड नोट व बुजुर्ग के भाई के बयान पर बेटा, बहू, पत्नी, दोनों भतीजों, प्रापर्टी डीलर बचित्तर सिंह निवासी गांव पतो जिला मोहाली, जमीन खरीदने वाले करतार सिंह, वृद्ध आश्रम में रहने वाले इंद्र कुमार समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मौके से बरामद सुसाइड नोट के मुताबिक रत्न सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद दिसंबर 2015 में उसके सगे भतीजे दविंदर सिंह व रविंदर सिंह उसे सेवा करने के बहाने अपने साथ लुधियाना ले गए थे। जहां भतीजों ने बुजुर्ग से उसकी रिटायरमेंट और जमीन के करीब 40 लाख रुपये धोखे से ले लिए और बाद में घर से निकाल दिया। रत्न सिंह जब भी पैसे मांगने भतीजों के पास जाते तो वह उन्हें घर में नहीं घुसने देते थे। वृद्ध आश्रम में इंद्र कुमार नाम का व्यक्ति भी रत्न सिंह को परेशान करता था। रत्न सिंह का लड़का हरचरन सिंह, उसकी पत्नी सुरजीत कौर, बहू मंजू रानी उन्हें परेशान करते थे। जमीन खरीदने वाले बचित्तर सिंह ने भी बुजुर्ग को पूरे पैसे नहीं दिए थे। इन सबसे तंग आकर बुजुर्ग ने सुसाइड कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप