न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: शपथ समारोह कल, प्रदेश जनता को करना होगा मंत्रियों का इंतजार, मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ

राजस्थान में भी भाजपा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का ही फॉर्मूला अपनाने जा रही है। यहाँ पर भी मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ ही उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमकुमार बैरवा ही शपथ लेंगे। प्रदेश की जनता को अभी नए मंत्रियों का इंतजार करना होगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो दिल्ली से ही नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 1:08:31

राजस्थान: शपथ समारोह कल, प्रदेश जनता को करना होगा मंत्रियों का इंतजार, मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ

जयपुर। राजस्थान के नव निर्वाचत मुख्यमंत्री भजनलाल 15 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजस्थान में भी भाजपा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का ही फॉर्मूला अपनाने जा रही है। यहाँ पर भी मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ ही उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमकुमार बैरवा ही शपथ लेंगे। प्रदेश की जनता को अभी नए मंत्रियों का इंतजार करना होगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो दिल्ली से ही नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित सभी प्रमुख नेता चर्चा करके मंत्रियों के नाम तय करेंगे। इसके बाद दिल्ली से नामों की घोषणा होगी। मलमास के दौरान ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। 2013 में तत्कालीन राजे सरकार में भी मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई गई थी।

संघ कार्यालय पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल बुधवार को आमजन और नेताओं के साथ मुलाकात के बीच सेवा सदन भी पहुंचे थे। यहां शपथ ग्रहण समारोह में बुलाए जाने वाले अतिथियों के साथ ही नए मंत्रिमंडल को लेकर प्रारंभिक चर्चा भी हुई थी। इस बार मंत्रिमंडल का स्वरूप लोकसभा चुनाव के अनुसार रखा जाएगा, ताकि पार्टी को चुनाव में इसका फायदा मिल सके।

27 मंत्री और बनने हैं

राजस्थान विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 200 है। ऐसे में 15 प्रतिशत के हिसाब से 30 मंत्री बनाए जाने हैं। सीएम और डिप्टी सीएम की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में अब 27 और मंत्री बनाए जाने हैं। हालांकि पहले फेज में 12 या 13 मंत्रियों को ही शपथ दिलाई जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे