Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, राजस्थान के बीकानेर-सीकर में जमाव बिंदु तक पहुंचा पारा, बारिश का अलर्ट

राजस्थान के बीकानेर और सीकर में पारा जमाव बिंदु तक पहुंच चुका है। दोनों ही जिलों में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। ठंड के चलते यहां जनजीवन ठप हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 06 Jan 2024 3:42:45

कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, राजस्थान के बीकानेर-सीकर में जमाव बिंदु तक पहुंचा पारा, बारिश का अलर्ट

जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान के बीकानेर और सीकर में पारा जमाव बिंदु तक पहुंच चुका है। दोनों ही जिलों में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। ठंड के चलते यहां जनजीवन ठप हो गया है। यहां किसानों के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी हो चुकी हैं, क्योंकि रबी का सीजन चल रहा है।

वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार समेत नार्थ इंडिया में सुबह-शाम के अलावा रात का पारा काफी नीचे गिर गया है। पूरे दिन धुंध और कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। कम विजिबिलिटी की वजह से ट्रेनों, वायुयानों के आवागमन में भी प्रभाव पड़ा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी ऐसे हालात कुछ दिन और रहेंगे।

राजस्थान के बीकानेर-सीकर में जमाव बिंदु तक पहुंचा पारा, बारिश का अलर्ट

राजस्थान के ज्यादातर जिले अति घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कोहरे का असर अभी जारी रहने वाला है। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के जिलों में अति घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिसमें विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है। शीतलहर के चलते सर्दी का असर मौजूदा न्यूनतम तापमान से भी ज्यादा महसूस हो रहा है।

सीकर में दिन के अधिकतम तापमान में भी सबसे ज्यादा 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे शीतलहर का असर और बढ़ गया है। ज्यादातर जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दिन और रात दोनों ही ठंडे हो गए हैं। अगले दो दिनों में पूर्वी राजस्थान के लिए बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है। इनमें कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, जयपुर, धौलपुर, भरतपुर और अलवर में अति घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली में बिजली की मांग टॉप पर 5,559 मेगावाट तक पहुंची

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से धूप नहीं निकल रही है। ठंडी हवाओं के चलते गलन बढ़ गई है। दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज होने के साथ, शहर की बिजली की मांग सर्दियों में अब तक के उच्चतम शिखर 5,559 मेगावाट पर पहुंच गई। यह पिछले साल 6 जनवरी को दर्ज किए गए 5,526 मेगावाट के रिकॉर्ड को पार कर गई।
शुक्रवार रहा सबसे ‘ठंडा दिन’, शनिवार भी रहने का अनुमान

दिल्ली में शुक्रवार को ‘ठंडा दिन’ दर्ज किया गया, अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस था, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से पांच डिग्री कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ‘ठंडा दिन’ तब रिकॉर्ड करता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम होता है। शुक्रवार तड़के न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

आया नगर स्थित मौसम केंद्र जैसे शहर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे स्टेशन पर दृश्यता गिरकर लगभग 50 मीटर हो गई। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को भी ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहेगी, जब अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बारिश और हवाओं के असर ने गलन को काफी बढ़ा दिया है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज, मिर्जापुर समेत कई शहरों में सुबह हल्की बूंदाबांदी से लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि किसानों ने इसे गेंहूं की फसल के लिए अच्छा बताया। आंतरिक तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, कर्नाटक और हिमालय में हल्की बारिश संभव है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका