न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 18 इलाके डेंगू के क्लस्टर घोषित, रोजाना मिल रहे 15-20 मरीज

गौतम बुद्ध नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे है। हर रोज करीब 15 से 20 डेंगू के मरीज आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन डेंगू से निपटने के लिए लगातार इंतजाम कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 2:07:44

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 18 इलाके डेंगू के क्लस्टर घोषित, रोजाना मिल रहे 15-20 मरीज

गौतम बुद्ध नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे है। हर रोज करीब 15 से 20 डेंगू के मरीज आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन डेंगू से निपटने के लिए लगातार इंतजाम कर रहा है। प्रशासन द्वारा अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ा दी गई है और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गौतम बुद्ध नगर में बीते चार साल डेंगू का प्रकोप न के बराबर था। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2017 में डेंगू के 13 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद साल 2018 में 28 मामले, साल 2019 में 40 और साल 2020 में 27 मामले दर्ज किए गए। इस साल की बात करे तो अकेले नोएडा में ही अब तक 357 मामले डेंगू के दर्ज किए जा चुके हैं। मंगलवार को भी 17 मामले दर्ज किए गए हैं। पूरे जिले में डेंगू के सबसे ज्यादा 10 क्लस्टर नोएडा में ही हैं।

गौतम बुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो नोएडा में सबसे ज्यादा क्लस्टर सदरपुर, छलेरा, ममुरा, निठारी, बरोला, छिजारसी के साथ सेक्टर 5, 9, 22 और 51 में हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा में चिन्हित किए गए क्लस्टर में अल्फा 2, गामा 1, बीटा 1, गौर सिटी 1-2, हैबतपुर, कुलेसरा और सूरजपुर है।

सभी सेक्टर और इलाकों को डेंगू के क्लस्टर के रूप में घोषित किया गया है। डीएम सुहास एल वाई के निर्दश पर यहां खास सर्तकता बरती जा रही है। समय-समय पर फॉगिंग हो रही है। कहीं पर भी जमा हुए पानी को साफ किया जा रहा है। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

अस्पतालों में किए गए हैं यह खास इंतजाम

गौतम बुद्ध नगर में लगातार बढ़ रही है डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए सेक्टर 30 स्थित बाल चिकित्सालय एवं स्नात्कोत्तर शैक्षणिक शिक्षण संस्थान में तीसरी और चौथी मंजिल पर 10-10 बिस्तर का डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिले के अलग-अलग अस्पताल में डेंगू के करीब 300 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। हर रोज 15 से 20 मरीज डेंगू के आ रहे हैं। एलाइजा किट के जरिए डेंगू के मरीजों की जांच की जा रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू की चपेट में बच्चे और बड़े सभी आ रहे हैं, इसलिए ज्यादा सावधानी बरती जा रही है। जानकारों की मानें तो प्लेटलेट्स की खपत भी काफी बढ़ गई है। लगातार डिमांड बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल