न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : नए नियमों के साथ खेला जाएगा आईपीएल, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव

इस बार आईपीएल में में कोई भी मैच घरेलू मैदान पर नहीं होगा एवं इसी के साथ कई नियमों में बदलाव किए गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Apr 2021 4:30:08

IPL 2021 : नए नियमों के साथ खेला जाएगा आईपीएल, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव

क्रिकेट के उत्सव इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी यह खेल क्रिकेटप्रेमियों का मनोरंजन करेगा। लेकिन इस बार यह खेल कुछ अलग अंदाज में दिखेगा क्योंकि नियमों में भी बदलाव हुआ हैं। जी हां, इस बार आईपीएल में में कोई भी मैच घरेलू मैदान पर नहीं होगा एवं इसी के साथ कई नियमों में बदलाव किए गए हैं जिसमें ओवर समाप्त करने की समय सीमा तो सॉफ्ट सिग्नल से जुड़े जरूरी फैसले हैं। तो आइये जानते हैं इन बदले हुए नियमों के बारे में।

20वां ओवर 90 मिनट में खत्म करने को लेकर सख्ती

बीसीसीआई ने साफ किया है कि 20वां ओवर 90 मिनट में खत्म हो जाना चाहिए। पहले 20वां ओवर 90वें मिनट में शुरू होना जरूरी था। बयान में बीसीसीआई ने कहा कि मैच की टाइमिंग नियंत्रित करने को यह बेहद जरूरी है। बयान में कहा गया है कि आईपीएल मैच में हर घंटे में औसतन 14।11 ओवर होने चाहिए। इसमें टाइम-आउट शामिल नहीं होगा। बिना किसी रुकावट के होने वाले मैच की एक पारी 90 मिनट में खत्म होनी चाहिए। यानी 85 मिनट का खेल और 5 मिनट टाइम-आउट के लिए। जब देरी या रुकावट के कारण मैच निर्धारित समय में 20 ओवर न हो पाएं तो ऐसे में हर ओवर के लिए 4।15 मिनट अतिरिक्त हो सकते हैं।

शॉर्ट रन पर तीसरा अंपायर लेगा फैसला

मैदानी अंपायर द्वारा शॉर्ट रन नियम में भी बदलाव किया गया है। इसकी जिम्मेदारी भी तीसरे अंपायर को दी गई है। तीसरा अंपायर अब मैदान पर मौजूद अंपायर के शॉर्ट रन कॉल के फैसले में तब्दीली भी कर सकता है। पिछले आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में इस मामले को लेकर काफी विवाद हुआ था। उसके बाद ही यह फैसला लिया गया है।

चौथे अंपायर को चेतावनी का अधिकार

चौथे अंपायर बल्लेबाजी टीम के जानबूझकर वक्त बर्बाद करने पर चेतावनी दे सकता है। उसे यह अधिकार है कि अगर बल्लेबाजी टीम की वजह से गेंदबाजी करने वाली टीम निर्धारित वक्त में 20 ओवर नहीं फेंक पाए तो बल्लेबाजी करने वाली टीम के समय में कटौती की जाएगी। अंपायर की जिम्मेदारी होगी कि बल्लेबाजी करने वाली टीम का कप्तान और टीम मैनेजर, दोनों को चेतावनी के बारे में जानकारी हो।

सॉफ्ट सिग्नल को हटाया गया

भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में सॉफ्ट सिग्नल काफी विवादों में रहा। कप्तान विराट कोहली ने भी इस नियम पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद इस साल के आईपीएल में सॉफ्ट सिग्नल आउट नियम को हटा दिया गया है। नये नियम के हिसाब से मैदान पर मौजूद अंपायर के सॉफ्ट सिग्नल का असर तीसरे अंपायर के फैसले पर नहीं पड़ेगा। अंपायरों को फैसला लेने के लिए तीसरे अंपायर की मदद की जरूरत होती है लेकिन इससे पहले गेंदबाजी छोर वाले अंपायर और स्क्वेअर लेग पर खड़े अंपायर से परामर्श करना चाहिए। इसके बाद फैसला पूरी तरह तीसरे अंपायर के पास होगा। वह तय करेगा कि बल्लेबाज आउट हुआ है या नहीं। गेंद जमीन को छुई है या बल्लेबाज ने जानबूझकर फील्डिंग में बाधा पहुंचाई है। यानी मैदानी अंपायर के एक बार तीसरे अंपायर को रेफर करने के बाद सॉफ्ट सिग्नल बेमानी हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब