न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभी कोई देश नहीं दे रहा बच्चों को वैक्सीन, जल्द भारत में शुरू होगा ट्रायल: केंद्र सरकार

सरकार ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में बच्चों को वैक्सीन नहीं दी जा रही है। WHO ने भी बच्चों को वैक्सीन देने की बात नहीं की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 May 2021 3:19:24

अभी कोई देश नहीं दे रहा बच्चों को वैक्सीन, जल्द  भारत में शुरू होगा ट्रायल: केंद्र सरकार

बच्चों को कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा दावा किया है। सरकार ने अपने बयान में यह दावा किया है कि दुनिया के किसी भी देश में बच्चों को वैक्सीन नहीं दी जा रही है। WHO ने भी बच्चों को वैक्सीन देने की बात नहीं की है। हालाकि,सरकार ने कहा कि भारत में जल्द बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल (Vaccine Trial) शुरू होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच एक्सपर्ट्स ने तीसरी लहर को लेकर आगाह करना शुरू कर दिया था। कहा जा रहा था कि तीसरी लहर का प्रभाव बच्चों पर सबसे ज्यादा पड़ सकता है। सरकार ने इस दौरान साल के अंत तक वैक्सीन के 200 करोड़ से ज्यादा डोज का अनुमान लगाया है।

दरअसल, देश में वैक्सीनेशन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जा रहा हैं। कई राज्य सरकारों के साथ-साथ विपक्ष भी मोदी सरकार पर वैक्सीनेशन को लेकर गंभीर आरोप लगा रहा है जिनसे जनता के मन में भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार 2020 की शुरुआत से अधिक कंपनियों को वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम बनाने के लिए एक प्रभावी सूत्रधार की भूमिका निभा रही है। बच्चों के वैक्सिनेशन को लेकर सरकार ने कहा है कि परीक्षणों के आधार पर पर्याप्त डेटा उपलब्ध होने के बाद हमारे वैज्ञानिकों द्वारा यह निर्णय लिया जाना है। साथ ही यह भी कहा गया है कि व्हाट्सऐप ग्रुपों पर जारी दहशत को लेकर बच्चों का टीकाकरण तय नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि राजनेता इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि भारत बायोटेक 2 से 18 साल के बच्चों पर फेज 2 और फेज 3 के क्लीनिकल ट्रायल जून में शुरू करने जा रही है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी को 2-18 आयुवर्ग में क्लीनिकल ट्रायल करने की अनुमति मिली थी। भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने मिलकर कोवैक्सीन को तैयार किया है। वहीं, इसके अलावा अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन 12 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को दी जा सकती है। वहीं, कनाडा ने 12-15 साल के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन को अनुमति दे दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं