न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के चलते लगी पांबदियां तो न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कैंसिल की अपनी शादी

यूजीलैंड में रविवार रात से मास्क को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा जमावड़ों पर रोक लगा दी जाएगी। किसी कार्यक्रम में सिर्फ सीमित संख्या में लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसके चलते न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न (Jacinda Ardern) ने अपनी शादी को कैंसिल कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Jan 2022 10:26:56

कोरोना के चलते लगी पांबदियां तो न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कैंसिल की अपनी शादी

कोरोना वायरस संक्रमण से इस समय पूरी दुनिया जूझ रही हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। जिसके चलते कई देशों ने अपने यहां प्रतिबंध लगाए हुए हैं। इनमें से एक देश न्‍यूजीलैंड (New Zealand) भी है। न्‍यूजीलैंड में कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। न्यूजीलैंड में रविवार रात से मास्क को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा जमावड़ों पर रोक लगा दी जाएगी। किसी कार्यक्रम में सिर्फ सीमित संख्या में लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसके चलते न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न (Jacinda Ardern) ने अपनी शादी को कैंसिल कर दिया है।

न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने रविवार को कहा कि उन्होंने देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के चलते अपनी शादी कैंसिल कर दी है।

दरअसल, न्यूजीलैंड में एक शादी के बाद ओमिक्रॉन के 9 केस सामने आए थे। इसके बाद से यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। यहां एक परिवार ऑकलैंड से शादी समारोह में शामिल होकर प्लेन से साउथ आइसलैंड लौटा था। इसके बाद परिवार के सदस्य और फ्लाइट अटेंडेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद न्यूजीलैंड में प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया।

न्यूजीलैंड में लगाए गए प्रतिबंध

न्यूजीलैंड में कड़े कोरोना नियमों के कारण अब मास्‍क पहनने पर अधिक जोर होगा। इनडोर हॉस्पिटैलिटी जैसे बार और रेस्तरां और शादियों जैसे आयोजनों को 100 लोगों तक सीमित कर दिया जाएगा। एर्डर्न ने कहा है कि अगर वेन्यू वैक्सीन पास का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो सीमा 25 लोगों तक कम कर दी गई है।

इसके अलावा न्यूजीलैंड में विदेशियों के लिए मार्च 2020 से बॉर्डर बंद हैं। सरकार ने ओमिक्रॉन के केसों को देखते हुए इसे खोलने के फैसले को आगे बढ़ा दिया है। न्यूजीलैंड में 12 साल से ऊपर की करीब 94% आबादी का वैक्सीनेशन हो चुका है। इसके अलावा 56% आबादी को बूस्टर डोज भी लग चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती