न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बम की धमकी के कारण न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई लौटी

मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल विमान को मुंबई वापस लौटने का निर्देश दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 2:09:46

बम की धमकी के कारण न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई लौटी

नई दिल्ली। सोमवार सुबह बम की धमकी के बाद मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बीच उड़ान में ही वापस लौटना पड़ा। 320 से ज़्यादा लोगों को लेकर जा रहा विमान सुरक्षित तरीके से मुंबई में उतर गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इसकी अनिवार्य जांच की जा रही है।

मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल विमान को मुंबई वापस लौटने का निर्देश दिया। 320 से अधिक लोगों को लेकर जा रहा यह विमान सुरक्षित रूप से मुम्बई में उतार लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इसकी अनिवार्य जांच की जा रही है। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची थी।

विमान के शौचालय में बम की धमकी वाला नोट मिला

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान भरने वाले एआई119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई ले जाया गया।"

समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, विमान में बम की धमकी दी गई थी और विमान के एक शौचालय में एक नोट मिला था। सूत्रों में से एक ने बताया कि बोइंग 777-300 ईआर विमान में 19 चालक दल के सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे। एयरलाइन के अनुसार, विमान सुबह 1025 बजे (स्थानीय समयानुसार) सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा।

अब विमान फिर कब उड़ान भरेगा

एयरलाइन के अनुसार, भारतीय समय के अनुसार विमान सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर मुम्बई में सुरक्षित उतरा। विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच की जा रही है। एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। उड़ान का समय बदल दिया गया है। अब विमान 11 मार्च की सुबह 5 बजे उड़ान भरेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम