न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वियतनाम में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, तेजी से फैलता है हवा में

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वियतनाम में कोरोना वायरस के नए वैरियंट की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 May 2021 11:09:37

वियतनाम में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, तेजी से फैलता है हवा में

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वियतनाम में कोरोना वायरस के नए वैरियंट की पुष्टि हुई है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लॉन्ग ने बताया कि इस वैरियंट में सबसे पहले भारत और ब्रिटेन में मिले B.1.617 से मिलते-जुलते स्ट्रेन हैं। लेकिन यह हवा के जरिए तेजी से फैलता है। वैज्ञानिकों ने हाल ही में संक्रमित हुए कुछ मरीजों को इन्फेक्ट करने वाले वायरस की जेनेटिक स्टडी की। इसमें इस नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई। कोरोना का यह वैरिएंट गले में तेजी से बढ़ता है और तेजी से आसपास के माहौल में फैलता है। हालांकि, लॉन्ग ने यह नहीं बताया कि अभी वियतनाम में इस नए वैरिएंट के कितने केस आए हैं। इससे पहले भी वियतनाम में सात वैरिएंट फैले हुए थे।

लॉन्ग का कहना है कि देश में बढ़ते मामलों के पीछे नया वैरियंट जिम्मेदार हो सकता है, जो देश में 30 से ज्यादा इलाकों में फैल चुका है। इसके बाद से यहां कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। कुछ जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों के बाद मामले बढ़ते देखे गए, जिसके बाद उन पर रोक भी लगा दी गई है। ज्यादातर बड़े शहरों में भीड़ जमा होने पर प्रतिबंध है। पब्लिक पार्क, रेस्तरां, बार, क्लब और स्पा भी बंद हैं।

10 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

वियतनाम की आबादी 9.7 करोड़ है। यहां, लोगों को एस्ट्रोजेनेका-ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। यहां अब तक 10 लाख वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

बता दे, वियतनाम में कोरोना के अब तक 6,908 केस सामने आ चुके है। इनमें से 47 लोगों की मौत हुई है। डराने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादातर केस मई के महीने में आए हैं। फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3,965 है और 2,896 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब

दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची

PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत

बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल

जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़

मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश

CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए

आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात

CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल

Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर

मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान