न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निलंबित किए गए सांसदों के लिए लोकसभा सचिवालय का नया फरमान, संसद कक्ष, गैलरी और लॉबी में जाने पर रोक

लोकसभा में हंगामा करने पर निलंबित किए गए सांसदों के मामले में लोकसभा सचिवालय की ओर से कड़ा एक्शन लिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 2:48:59

निलंबित किए गए सांसदों के लिए लोकसभा सचिवालय का नया फरमान, संसद कक्ष, गैलरी और लॉबी में जाने पर रोक

नई दिल्ली। लोकसभा में हंगामा करने पर निलंबित किए गए सांसदों के मामले में लोकसभा सचिवालय की ओर से कड़ा एक्शन लिया गया है। सचिवालय की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें निलंबित 141 सांसदों को संसद कक्ष, गैलरी और लॉबी में जाने पर रोक लगाई गई है। संसद से अब तक निलंबित सांसदों में 95 लोकसभा और 46 राज्यसभा से हैं। विपक्षी दल संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को भी विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के बाद से विपक्षी दल बैकफुट पर हैं।

यह है पूरा मामला

13 दिसंबर को संसद पर हमले की 22वीं बरसी के मौके पर दो लोग लोकसभा में दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच कूद गए। इस दौरान उन्होंने पैरों में छिपाकर लाए गए स्मोक केनस्टर निकाले और धुंआ कर दिया। वहीं दो अन्य लोगों ने संसद के बाहर भी हंगामा किया। यह संसद की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला था। इन चारों आरोपियों पर UAPA समेत अन्य धाराओं में एक्शन लिया गया है। इसी को लेकर विपक्षी दलों ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा किया। इस दौरान प्लेकार्ड लेकर सांसद पहुंचे। चेतावनी के बाद भी जब सांसद नहीं रुके तो इनके खिलाफ एक्शन लिया गया। इन सांसदों को बचे हुए सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है।

क्या कहा गया सर्कुलर में

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि निलंबित सांसदों में से कोई भी सदस्य चैंबर, गैलरी और लॉबी में प्रवेश नहीं कर पाएगा। जो सांसद संसदीय समिति के सदस्य हैं वह भी शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे सदस्य अगर कोई नोटिस देते हैं तो उन्हें भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। निलंबित सदस्यों को दैनिक भत्ता भी नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है कि लोकसभा से सुप्रिया सुले, सप्तगिरी शंकर उलाका, वकील अदूर प्रकाश, डॉ. एमपी अब्दुस्समद समदानी, मनीष तिवारी, प्रद्युत बोरदोलोई, गिरिधारी यादव, गीता कोरा, फ्रांसिस्को सरदिन्हा, एस जगतरक्षकन, डॉ. एसटी हसन, धनुष एम कुमार, प्रतिभा सिंह, डॉ. थोल थिरुमावलवन, चंदेश्वर प्रसाद, डॉ. एमके विष्णु प्रसाद, मोहम्मद फैजल पीपी, सजदा अहमद, जसबीर सिंह गिल, कार्ति पी. चिदम्बरम, सुदीप बंद्योपाध्याय, डिम्पल यादव, हसनैन मसूदी, कुंवर दानिश अली, खलीलुर रहमान, वैथिलिंगम, गुरजीत सिंह औजला, पार्थिबन एसआर, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, द्योत्सना चरणदास महंत, ए गणेशमूर्ति, माला रॉय, वेलुसामी पी, डॉ. ए चेल्लाकुमार, डॉ. शशि थरूर, मोहम्मद सादिक, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, डॉ. डीएनवी सेंथिलकुमार एस, संतोष कुमार, दुलाल चंद्र गोस्वामी, महाबली सिंह, सुनील कुमार, डॉ. आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामैत, रनीत सिंह बिट्टू, दिनेश चंद्र यादव, कुंभकुडी सुधाकरन, डॉ. अमोल रामसिंग कोल्हे और सुशील कुमार रिंकू को मंगलवार को निलंबित किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स